TRENDING TAGS :
Google Maps Public Toilets 2026: टॉयलेट ढूंढना हुआ आसान, Google Maps पर जुड़ गए हजारों सार्वजनिक शौचालय
Google Maps Public Toilets Feature 2026: अब Google Maps पर कुछ सेकंड में मिल जाएगी नजदीकी सार्वजनिक शौचालय की जानकारी, यात्रियों और महिलाओं को बड़ी राहत
Google Maps Public Toilets Feature 2026
Google Maps Public Toilets Feature 2026: जब हम किसी लंबी यात्रा पर निकलते हैं तो रास्ते में खाने-पीने के साथ हर जरूरत से जुड़ी चीजों की व्यवस्था करके चलते हैं। लेकिन यात्रा पर निकलते समय सबसे बड़ी परेशानियों में से एक होतीहै साफ-सुथरे सार्वजनिक शौचालय की तलाश। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समस्या कई बार असुविधा का कारण बन जाती है। अब इस चिंता से राहत मिलने वाली है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय यानी MoHUA ने गूगल के साथ मिलकर देशभर के हजारों सार्वजनिक शौचालयों को Google Maps पर जोड़ दिया है। अब कुछ सेकंड में मोबाइल पर नजदीकी टॉयलेट की लोकेशन, दूरी, रूट और अन्य जरूरी जानकारी देखी जा सकती है।
Google Maps पर ऐसे खोजें नजदीकी पब्लिक टॉयलेट
अगर आप यात्रा कर रहे हैं या किसी नए शहर में हैं, तो अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप खोलें। इसके बाद सर्च बार में Public Toilet Near Me या SBM Toilet लिखें। सर्च करते ही आपके आसपास मौजूद सार्वजनिक शौचालयों की सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी। मैप पर शौचालय तक पहुंचने का पूरा रास्ता, वहां तक की दूरी और नेविगेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। इससे अनजान जगहों पर भी लोगों को शौचालय खोजने में परेशानी नहीं होगी।
सिर्फ लोकेशन नहीं, सफाई से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी
इस सुविधा की खास बात यह है कि यूजर्स केवल टॉयलेट का पता ही नहीं देख सकते, बल्कि वहां पहले जा चुके लोगों की रेटिंग और तस्वीरें भी देख सकते हैं। यदि किसी शौचालय की सफाई अच्छी है या वहां सुविधाएं बेहतर हैं, तो उसकी जानकारी रिव्यू और फोटो के जरिए पहले ही मिल जाती है। इससे लोग जरूरत के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकते हैं और खराब सुविधाओं वाले स्थानों से बच सकते हैं।
महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बड़ी सुविधा
सार्वजनिक शौचालयों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होने का सबसे अधिक लाभ महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को मिलेगा।
अक्सर यात्रा के दौरान शौचालय की अनुपलब्धता या उसकी जानकारी न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब मोबाइल पर एक क्लिक में नजदीकी सुविधा मिल जाने से यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन की डिजिटल पहल
स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य केवल शौचालयों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि लोगों को उनकी आसान पहुंच भी सुनिश्चित करना है। इसी सोच के तहत सार्वजनिक शौचालयों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। 7देश के कई शहरों में बने सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की जानकारी अब Google Maps के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंच रही है। इससे इन सुविधाओं का उपयोग बढ़ने और खुले में शौच की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी।
यात्रियों, पर्यटकों और दैनिक यात्रियों को होगा फायदा
यह सुविधा उन लोगों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो रही है जो अक्सर यात्रा करते हैं। पर्यटक, टैक्सी चालक, डिलीवरी एजेंट, बस और ट्रक चालक या रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोग अब बिना किसी परेशानी के रास्ते में उपलब्ध शौचालयों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कई बार किसी नए शहर में पहुंचने पर लोगों को सार्वजनिक सुविधाओं की जानकारी नहीं होती। Google Maps पर उपलब्ध यह सुविधा ऐसे यात्रियों के लिए समय बचाने के साथ-साथ सुविधा भी बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी।
स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
स्वच्छता अभियान से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब लोगों को आसानी से सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध होंगे, तो स्वच्छता के स्तर में सुधार होगा। इससे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी कम होगी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी घटेंगे। इसके अलावा, डिजिटल मैपिंग के जरिए स्थानीय निकायों को भी यह समझने में मदद मिलेगी कि किन क्षेत्रों में शौचालयों की मांग अधिक है और कहां नई सुविधाओं की आवश्यकता है।
अगर आप ट्रेन, बस या कार से लंबी यात्रा पर निकल रहे हैं, तो Google Maps की इस सुविधा का उपयोग पहले से कर सकते हैं। इससे रास्ते में शौचालय खोजने की चिंता नहीं रहेगी और यात्रा अधिक आरामदायक बन सकेगी।


