×

Kannauj Famous Places: इत्र नगरी कन्नौज में घूमने के लिए सबसे फेमस क्या है, आइए जाने

Kannauj Famous Places: आज हम आपको बताने जा रहे कि आखिर इत्र की नगरी कन्नौज में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह मशहूर हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 18 July 2023 3:41 AM GMT
Kannauj Famous Places: इत्र नगरी कन्नौज में घूमने के लिए सबसे फेमस क्या है, आइए जाने
X
Kannauj Famous Places (Image Credit-Social Media)

Visit to Kannauj: भारत का हर शहर अपने अंदर कोई न कोई खासियत रखता है। हर शहर की कोई न कोई दिलचस्प कहानी भी है। लेकिन वहीँ कुछ शहर ऐसे भी हैं जिनकी कहानी खुलकर कभी सामने आई ही नहीं। वहीँ इन शहरों को इतनी प्रसिद्धि नहीं मिली कि ये लोगों के लिए ख़ास बन पाएं ऐसा ही एक शहर है कन्नौज जहाँ के इत्र की खुशबू देश और विदेश तक भले ही फैली हो लेकिन शहर को पर्यटकों की दृष्टि से उतनी ख्याति नहीं मिली। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे कि आखिर इत्र की नगरी कन्नौज में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह मशहूर हैं।

इत्र की नगरी कन्नौज में घूमने के लिए खास हैं ये स्थान

कन्नौज शहर अपने इत्र के लिए बेहद मशहूर है यहाँ भारी मात्रा में इत्र का उत्पादन होता है। यहाँ आपको कई प्राचीन कारखाने ऐसे मिल जायेंगे जहाँ सालों से इत्र बन रहा है और इसे बनाने में वही सालों पुराना तरीका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी वजह से कन्नौज अपनी अलग पहचान रखता है। इतना ही नहीं इसी वजह से कन्नौज को भारत का परफ्यूम कैपिटल यानी इत्र की नगरी भी कहा जाता है। इसके अलावा कन्नौज में भारत की कला और संस्कृति का शुरूआती दौर भी दर्ज है। इतना ही नहीं इस शहर ने कला और संस्कृति के माध्यम से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इतना ही नहीं कन्नौज का जिक्र महाभारत और रामायण जैसे महाकाव्यों में भी हुआ है। वहीँ इतिहास के पन्नों में कन्नौज की लोकप्रियता के कई किस्से मौजूद हैं जिससे कहा जा सकता है कि ये शहर 1200 ईसा पूर्व में भी बेहद लोकप्रिय शहरों में से एक रहा होगा। वहीँ इत्र की बात करें तो राजा महाराजा यहीं से इत्र मंगवाया करते थे। आज वही इत्र देश और विदेशों तक काफी पसंद किया जाता है। आइये जानते है अगर आप इत्र की नगरी कन्नौज जाएं तो आप यहाँ कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं।

1. इत्र की दूकान और कारखानों का विशेष महत्त्व

कन्नौज शहर अपने इत्र के लिए बेहद मशहूर है तो आप इसे बनते देखना तो ज़रूर चाहेंगे ऐसे में आप यहाँ के इत्र के कारखानों में जा कर इसे नज़दीक से देख सकते हैं। साथ ही आप जब यहाँ पहुंचेंगे तो आपको हर गली में इत्र की दूकान मिल जाएगी जिसकी खुशबू आपको अपनी और खींच लेगी। यहाँ आपको कई बेहद पुरानी दुकानें भी मिलेंगी जो सालों से इत्र बीच रहीं हैं। ये आपको कांच की शीशियों में मिलेगा। आजकल इन्हे अलग अलग तरह की पैकिंग में भी बेचा जा रहा है। आपको यहाँ हर तरह का इत्र मिल जायेगा। इतना ही नहीं अगर आप मिटटी और बारिश की खुशबू को पसंद करते हैं तो इस तरह के इत्र भी आपको कन्नौज की गलियों में मिल जाएंगे। इसके साथ ही कुछ दुकाने ऐसी भी हैं जिनके कारखाने नज़दीक ही होते हैं आप वहां जाकर इन्हे बनते भी देख सकते हैं।

2. आर्कोलॉजिकल म्यूज़ियम

कन्नौज के इतिहास को अपने अंदर संजोय है यहाँ का संग्रहालय जहाँ पहुंचकर आप कनौज शहर को और अच्छे से समझ पाएंगे। यहाँ आपको कई तरह की मिट्टी की मूर्तियाँ देखने को मिल जायेंगीं। जिससे आपको इस शहर की कला और संस्कृति के महत्त्व के बारे में पता चल जायेगा। यहाँ आपको मौर्या वंश से जुड़ा इतिहास मिलेगा। जहाँ ये पता चलता है कि मौर्या काल से ही ये शहर काफी विकसित है। जिससे पता चलता है कि बाकि शहरों के मुकाबले कन्नैज कितना विकसित था। इतना ही नहीं फेमस चाइनीज़ ट्रैवलर ह्वेन सांग ने भी अपनी पुस्तक में कन्नौज के बारे में काफी उल्लेख किया है।


3. लाख बहोसी बर्ड सैंक्चुरी

शायद ये बहुत कम लोग जानते होंगे कि कन्नौज में भारत की सबसे बड़ी बर्ड सैंक्चुरी है। जहाँ आपको देश विदेश के अलग अलग प्रजाति के कई पक्षी देखने को मिल जायेंगे। जो आपको बेहद हैरान कर देंगे। अगर आपको फोटोग्रफी का शौक है तो आप यहाँ अपने कैमरे में कई अलग अलग प्रजाति के पक्षियों को कैद कर सकते हैं। वहीँ अगर आप सर्दियों में यहाँ घूमने गए हैं तो यहाँ आपको कई राजसी प्रवासी पक्षी भी देखने को मिलेंगे।

4. प्रसिद्ध मंदिर

tourन्नौज में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहाँ पहुंचकर आपको शांत और अच्छा महसूस होगा। यहाँ पर कई मंदिर हैं जो काफी प्राचीन हैं और काफी महत्त्व रखते हैं ये सभी भारत की धरोहर हैं। यहाँ का सिद्धेश्वर नाथ मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। जिसके दर्शन करने लोग दूर दूर से आते हैं। यहाँ आपको गंगा आरती का सुन्दर नज़ारा भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यहाँ माता अन्नपूर्णा मंदिर भी काफी खूबसूरत है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story