×

Kanpur Famous Market: कानपुर की इन बाजारों में आपको मिलेगा जरूरत का सारा सामान, यहां देखें

Kanpur Famous Market: कानपुर की बाजारों की सबसे खास बात ये हैं कि यहां हर वर्ग के लोगों के लिए सामान उपलब्ध रहता है। इन बाजारों में आपको हैंड मेड आइटम्स भी मिल जाएंगे। साथ ही यहां पर मशहूर फूड प्लेसेस का भी भंडार है।

Vidushi Mishra
Published on: 16 Feb 2023 2:17 AM GMT (Updated on: 16 Feb 2023 2:17 AM GMT)
Kanpur Famous Market: कानपुर की इन बाजारों में आपको मिलेगा जरूरत का सारा सामान, यहां देखें
X

Kanpur's Market: उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर चमड़ा उद्योग के लिए फेमस है, लेकिन यहां की लोकल मार्केट के चर्चे भी कुछ कम नहीं है। दूर-दूर से लोग कानपुर की लोकल मार्केट में सामान लेने आते हैं। यहां आपको आपकी पसंद का हर सामान मिल जाएगा। वो भी बहुत ही किफायती दामों पर। कानपुर की बाजारों की सबसे खास बात ये हैं कि यहां हर वर्ग के लोगों के लिए सामान उपलब्ध रहता है। इन बाजारों में आपको हैंड मेड आइटम्स भी मिल जाएंगे। साथ ही यहां पर मशहूर फूड प्लेसेस का भी भंडार है।

कानपुर की फेमस मार्केट
Kanpur Famous Market

पी. रोड बाजार
(P. Road Market)

कानपुर की पी. रोड मार्केट बहुत ही मशहूर है। यहां पर चाहे दुल्हन का लहंगा लेना हो या फिर जेवरात सब कुछ आपको इसी बाजार में किफायती दामों पर मिलेगा। हर छोटे से छोटे सामान से लेकर बड़े-बड़े रजाई-गड्डे-कंबल हर क्वालिटी और हर दाम के आपको यहां मिलेंगे। यहां पर आपको रेडीमेड कपड़ों से लेकर थान के कपड़े भी मिलते हैं। पी रोड बाजार को सीसामऊ बाजार भी कहा जाता हैं।

गुमटी न. 5 मार्केट
(Gumti No. 5)

शहर की गुमटी न. 5 आमतौर पर पंजाबियों की मार्केट के नाम पर जानी जाती है। वो इसलिए कि यहां पर पंजाबियों की दुकानें ज्यादा है। गुमटी नं. 5 मार्केट में स्ट्रीट स्टॉल से लेकर ब्रांडेड दुकाने में भी है। यहां पर कपड़ा की दुकाने सबसे ज्यादा हैं। एक बार अगर आप इस बाजार में आ गए तो बिना सामान लिए वापस नहीं जाएंगे।

विद्यार्थी मार्केट
(Vidhyarthi Market)

शहर का गोविंद नगर बहुत ही बड़ा और पॉश इलाका है। यहीं गोविंद नगर में विद्यार्थी मार्केट है। जोकि खरीदारी करने के लिए बहुत अच्छी बाजार है। पतली गलियों में सजी दुकानों में आपको कपड़े, विंटर वियर, बच्चों के कपड़ों की दुकानें, चूड़ियों की दुकानें, फुटवियर की फेमस दुकानें, क्रॉफ्ट मार्केट, राशन की दुकानें, पूजन-पाठ की बहुत बड़ी और मशहूर दुकान, बर्तनों की दुकान से लेकर रजाई-गड्डे तक सबकुछ इन्ही पतली-पतली गलियों में मिल जाएगा।

चावला मार्केट
(Chawla Market)

जब आप विद्यार्थी मार्केट के थोड़ा बाहर की तरफ निकलेंगे तो कुछ दूरी पर ही चावला मार्केट है। यहां पर ज्यादातर ब्रांडेड दुकानें मिलेंगी। स्ट्रीट मार्केट भी यहां की बहुत फेमस है। यहां पर दूल्हन-दूल्हा के कपड़ें, जरी वाली साड़ियां-सूट, कंबल सबकुछ मिल जाएगा।

शिवाला
(Shivala)

कानपुर की शिवाला मार्केट में शादी की खरीदारी करने के लिए बहुत ही फेमस दुकान है। यहां पर आने के बाद आप यहां के गोल-गप्पे जरूर टेस्ट कीजेगा। इसके साथ ही यहां पर एक से बढ़कर एक मेहंदी लगाई जाती है। दुल्हन के हाथों के लिए मेंहदी भी शिवाला मार्केट से जाती है। यहां पर आपको रेडीमेड कपड़ों से लेकर थान के कपड़े, कटपीस भी मिलते हैं। यहां पर आपको हर जरूरत का सामान बहुत ही किफायती दामों में और थोक भाव में मिलेगा।

(Image Credit- Social Media)

परेड मार्केट

(Pared Market)

कानपुर की परेड मार्केट बहुत ही नामी बाजार है। यहां पर सबसे पहले से आकर आप पेट-पूजा करिए और जायकेदार बिरयानी खाइए। इस बाजार की सबसे खास बात ये है कि यहां पर नए सामान के साथ पुराना सामान भी बहुत ही अच्छे दामों में मिलता है। यहां पर आपको रेडीमेड कपड़ों से लेकर थान के कपड़े भी मिलते हैं।

नवीन मार्केट
(Naveen Market)

शहर के परेड इलाके के नजदीक ही नवीन मार्केट भी है। ये मार्केट बहुत मॉर्डन मानी जाती है। यहां पर थोड़ा हाई रेंज का हाई क्लास सामान मिलेगा। इस मार्केट में आपको चमड़े का सामान सबसे ज्यादा मिलेगा।

बिरहाना रोड
(Birhana Road)

बिरहाना रोड से अगर आप निकल रहे हैं तो आपको बाजार की भीड़ सड़क से ही देखने को मिल जाएगी। ये मार्केट सोना-चांदी के सामान खरीदने के लिए बहुत अच्छी है। यहां पर बड़ी-बड़ी ज्वैलरी की दुकानें हैं। कई डिजाइनों में आपको यहां पर सामान मिल जाएगा। साथ ही यहां पर दवाईयों की थोक मार्केट भी है। यहां पर आपको गैजेट्स के सारे सामान भी आसानी से और बिल्कुल कम दामों पर मिल जाएंगे।

किदवई नगर मार्केट
(Kidwai Nagar Market)

कानपुर की किदवई नगर मार्केट में बहुत बड़े एरिया में है। यहां पर सड़क के दोनों पर ओर आपको बड़ी-बड़ी दुकानें मिलेंगी। इन दुकानों में आपको अच्छे क्वालिटी के कपड़े, डेकोरेशन का सामान सबकुछ मिल जाएगा। यहां पर लहंगे बुकिंग की भी कई दुकानें हैं। यहां पर आप बहुत सुंदर-सुंदर लहंगे बुक करा सकते हैं।

बारादेवी मार्केट
(Bara Devi Market)

किदवई नगर से थोड़ी ही दूरी पर बारा देवी मार्केट है। ये बाजार यहां आसपास जूही डिपो, किदवई नगर या फिर गौशाला के रहने वालों के लिए सही है। क्यों कि जरूरत पड़ने पर उन्हें सामान आसानी से मिल जाता है। यहां आने पर आप बारा देवी माता के मंदिर में दर्शन करने ज़रूर जाएं। मां के मंदिर की बहुत मान्यता है।

बेकनगंज
(Becon Ganj)

कानपुर की बेकनगंज मार्केट बहुत ही जबरदस्त बाजार है। ये बाजार देखा जाए तो मुस्लिम मार्केट कही जाती है। यहां पर कश्मीरी शॉल, बुर्के, सूट-सलवार, शनील, लगभग हर फेबरिक के कपड़े बहुत सही दामों पर मिल जाएंगे। यहां पर आपको रेडीमेड कपड़ों से लेकर थान के कपड़े भी मिलते हैं। यहां पर मोल-भाव बहुत होता है। तो आप सामान के हिसाब से उसका दाम तय करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story