×

Litti Chicken in Lucknow: लखनऊ में लें नवाबी स्वाद का आनंद, यहां मिलेगा प्रसिद्ध लिट्टी चिकन

Lucknow Famous Litti Chicken: लखनऊ नवाबों के समय का शहर है। यहां पर कई सारे ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। यहां का खाना भी बहुत प्रसिद्ध है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 18 March 2024 9:45 AM GMT
Litti Chicken in Lucknow: लखनऊ में लें नवाबी स्वाद का आनंद, यहां मिलेगा प्रसिद्ध लिट्टी चिकन
X

Litti Chicken in Lucknow : लखनऊ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी है। प्रशासनिक रूप से यह लखनऊ ज़िले के अंतर्गत आता है। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को "नवाबों के शहर" के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है।

लखनऊ का खानपान

गलौटी कबाब, टुंडे कबाब, नहारी, बिरयानी, और मटन करी लखनऊ के खास डिशों में से हैं। गलौटी कबाब भारतीय खाने का एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट डिश है, जो मुगलीय और नवाबी रसोई से जुड़ा हुआ है। यह खासतौर से लखनऊ के नवाब अवाध के समय से प्रसिद्ध है और आज भारत में और अन्य देशों में भी लोकप्रिय है। यहां का लिट्टी चिकन भी बहुत प्रसिद्ध है। चलिए हम आपको बताते हैं ये कहां मिलेगा।

The Taste Of Ballia

अगर आप लखनऊ की प्रसिद्ध लिट्टी चिकन का स्वाद रखना चाहते हैं तो आपको टेस्ट ऑफ बलिया के इस शॉप में जरूर आना चाहिए। यहां आपको बिहार की फेमस लिट्टी चोखा कुछ नए अंदाज में मिलेगी। यहां आपको और जो नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, उन्हें चिकन लिट्टी मिलेंगी।आपको यहां जाना चाहिए। ये लाजवाब चिकन लिटी बनाने वाले निशांत का कहना है की सारे जगह के खानो का स्वाद लेना चाहिए। इसलिए वो लखनऊ में अपने टेस्टी खाने का स्वाद लोगो को टेस्ट करा रहे है, जो वाकई में बहुत ही टेस्टी है। निशात बलिया के रहने वाले हैं और लखनऊ में वो होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करते हैं जिसके साथ साथ वह ये स्टॉल भी लगाते ताकि लोगो को अपना टेस्टी लिट्टी चिकन खिला सके।

Litti Chicken in Lucknow


कैसे बनाते हैं लिट्टी चिकन

निशांत बताते हैं, की बिहारी डिश बिना कोई मसालों के भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। चिकन और मटन बनाने के लिए वो पारंपरिक मसाले यानी की खड़े मसालों का उपयोग करते हैं, जिसे वह सरसो के तेल में बनाते है। जिससे उनके खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

क्या क्या मिलेगा Taste Of Ballia में

शानदार जगह पर आपको लिट्टी चिकन के साथ लिट्टी मटन भी मिल जाएगा। आप यहां पर पनीर कीमा, बिरयानी और पावभाजी भी खा सकते हैं।

पता - ये दुकान गोमती नगर एक्सटेंशन लखनऊ में मौजूद है।

टाइम - यहां का समय 6 बजे से 11 बजे तक का है

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story