×

Lucknow Famous Park: लखनऊ की इन बेस्ट पार्कों में परिवार-दोस्तों के साथ बिताएं समय, सुनहरे पलों को संजोए

Lucknow Famous Park: छुट्टी के दिन लखनऊ के इन पार्कों में आप अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों-यारों के साथ घंटों समय बिता सकते हैं। आइए आपको लखनऊ के कुछ प्रसिद्ध और खूबसूरत पार्कों के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Jan 2023 9:17 AM GMT (Updated on: 1 Jan 2023 9:18 AM GMT)
beautiful parks of lucknow
X

लखनऊ की खूबसूरत पार्क (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow Famous Park: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जिसे दुनियाभर में नवाबों के शहर के रूप में जाना जाता है। इसकी सांस्कृतिक-एतिहासिक विरासतें सालों से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करतीं हैं। यहां के खूबसूरत पार्क भी शहर की सुंदरता को निखारने के लिए प्रसिद्ध हैं। हरियाली से भरपूर लखनऊ के ये मशहूर पार्क गर्मी में ठंडी-ठंडी हवा देने के लिए और सर्दियों में धूप सेंकने के लिए जाने जाते हैं। पार्क में मखमली हरी घास का आनंद लेते हुए खुले वातावरण में बच्चों को बड़े से मैदान में खेलने का मौका मिलता है। पानी में तैरती छोटी-छोटी मछलियां, मौसमी खुशबूदार फूल और खुला आसमान वाकई में बहुत सुकून दिलाता है। छुट्टी के दिन यहां पर आप अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों-यारों के साथ घंटों समय बिता सकते हैं। आइए आपको लखनऊ के कुछ प्रसिद्ध और खूबसूरत पार्कों के बारे में बताते हैं।

लखनऊ के प्रसिद्ध पार्क
Best Parks to Visit in Lucknow

जनेश्वर मिश्र पार्क
Janeshwar Mishra Park

(Image Credit- Social Media)

जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है। यह एशिया का 10वां सबसे बड़ा पार्क है। यह लखनऊ के सबसे अच्छे और पसंद किए जाने वालों पार्कों में से एक है, जिसमें कई प्रकार के पौधों और वनस्पतियां, पक्षियों के झुंड, तालाब में मछलियां के साथ आप हरे-भरे वातावरण का अनुभव ले सकते हैं। इसकी गिनती मिनी-फॉरेस्ट के रूप में भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर वॉकिंग और जिम भी कर सकते हैं।

समय: सुबह 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक (सप्ताह के सभी दिन)

सामान्य प्रवेश शुल्क पड़ता है।

हाथी पार्क
Hathi Park

(Image Credit- Social Media)

हाथी पार्क लखनऊ की सबसे लोकप्रिय पार्कों में से एक है। पार्क में बच्चों के लिए कई झूले, स्लाइड और हाथी की मूर्तियां हैं। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए बहुत खुली जगह हैं। यहां आपकी भूख को शांत करने के लिए फूड स्टॉल भी हैं।

समय: सुबह 7:00 बजे से रात 8:00 बजे तक

सामान्य प्रवेश शुल्क पड़ता है।

गौतम बुद्धा पार्क
Gautam Buddha Park

(Image Credit- Social Media)

लखनऊ के हसनगंज में स्थित, गौतम बुद्ध पार्क हाथी पार्क के बगल में स्थित है। जोकि एक हिसाब से बच्चों और वयस्कों की पसंदीदा जगह भी है। लखनऊ का ये पार्क खिले हुए फूलों के साथ हरे-भरे लॉन में स्थित झूलों और स्लाइडों से भरा हुआ है। इसके अलावा यहां मामूली दामों पर पैडल बोटिंग भी कराई जाती है। जोकि बच्चों को बहुत पसंद आती है।

समय: सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक (सप्ताह के सभी दिन)

सामान्य प्रवेश शुल्क पड़ता है।

डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क
Dr Ram Manohar Lohiya Park

(Image Credit- Social Media)

76 एकड़ के क्षेत्र में फैला, डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क गोमती नगर में एक लोकप्रिय पार्क है। पार्क को चार प्रांगणों में बाटां गया है। इस पार्क के चार अलग-अलग प्रवेश द्वार हैं। इसके अलावा, इसमें मौसमी फूल देखने वाले होते हैं। इस पार्क में सुबह के समय जॉगिंग और योग कक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

समय: सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक (सप्ताह के सभी दिन)

डॉ अंबेडकर पार्क
Dr. Ambedkar Park

(Image Credit- Social Media)

लखनऊ के गोमती नगर में मायावती सरकार के दौर में अंबेडकर मेमोरियल पार्क का निर्माण कराया था। पार्क उन लोगों को याद करने के लिए बनाया गया था जिन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर, कांशी राम और अन्य लोगों की समानता और मानव न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। लखनऊ का ये पार्क देखने लायक सबसे प्यारी जगहों में से एक है।

समय: सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक (सप्ताह के सभी दिन)

सामान्य प्रवेश शुल्क पड़ता है।

बेगम हजरत महल पार्क
Begum Hazrat Mahal Park

(Image Credit- Social Media)

लखनऊ के कैसरबाग में स्थित बेगम हजरत महल पार्क एक लोकप्रिय मनोरंजन पार्क है। बच्चों के लिए झूलों से भरपूर होने के अलावा इस पार्क का उपयोग सुबह और शाम की जॉगिंग, बुजुर्गों के हंसने के क्लब, योग अभ्यास कक्षाओं को संचालित करने के लिए भी किया जाता है। सर्दियों में दिन के समय और गर्मियों में शाम के समय यहां लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

समय: सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक

सामान्य प्रवेश शुल्क पड़ता है।

इको पार्क
ECO Park

(Image Credit- Social Media)

हरी-भरी हरियाली से परिपूर्ण इको पार्क लखनऊ में प्रमुख पर्यटक स्थलों में से है। लगभग 112 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस पार्क में हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां लगभग 500 कांस्य जानवर और पानी के फव्वारे हैं जो पार्क की भव्यता को बढ़ाते हैं। यहां एक रॉक गार्डन भी है, जो कई ग्रीनहाउस से घिरा हुआ है, जो लगभग 12000 यूफोरबिया मिली पौधों का घर है। पार्क के केंद्र में स्थित एक कटोरे के आकार की संरचना है जहाँ से आगंतुक पूरे बगीचे के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

पता: गीता पल्ली, आलमबाग, जिला जेल, आलमबाग, लखनऊ 226005

ADDRESS:Geeta Palli, Alambagh, District Jail, Alambagh, Lucknow 226005

स्वर्ण जयंती स्मृति विहार पार्क
Swarna Jayanti Smriti Vihar Park

(Image Credit- Social Media)

लखनऊ के खुर्रम नगर में स्थित यह एक विशिष्ट सार्वजनिक पार्क है। जिसमें बच्चों के लिए झूले और स्लाइड लगी हुई हैं। मॉर्निंग वॉकर्स या लाफिंग क्लब के सदस्य आपको हर दिन सुबह के समय यहां मिलेंगे। स्वर्ण जयंती स्मृति विहार पार्क को लखनऊ का फिटनेस ट्रैक भी कहा जाने लगा है।

यहां पर प्रवेश टिकट उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही रोज आने वाले लोगों के लिए मासिक पास की योजना भी है।

गोमती रिवर फ्रंट पार्क
Gomti River Front Park

(Image Credit- Social Media)

राजधानी में गोमती रिवर फ्रंट पार्क गोमती नदी के तट पर स्थित है। ये पार्क सुबह 6 बजे से शाम 9 बजे तक खुली रहती है। नदी का किनारा होने की वजह से और हरियाली से भरे होने की वजह से इसकी शोभा और भी बढ़ जाती है। यहां पर कई सारे फूड स्टॉल भी लगाए जाते हैं। परिवार-दोस्तों यारों के साथ समय बिताने के लिए ये बहुत ही अच्छी जगहों में से एक है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story