×

Rameshwaram Tour Packages: रामेश्वरम में घूमे ये छिपी हुई जगह, बहुत खूबसूरत मनमोहक है नजारा

Rameshwaram Tour Packages: यह बहुत ही फेमस प्लेस में शामिल है। यहां जाने के लिए आप ट्रैवल गाइड का सहारा ले सकते हैं। यहां आपको आज हम पांच फेमस टूरिस्ट स्पॉट बताएंगे, जहां आप विजिट कर सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 6 March 2024 11:27 AM GMT
Rameshwaram Tour Packages
X

Rameshwaram Tour Packages (Photos - Social Media)

Rameshwaram Tour Packages: हर किसी को घूमने फिरने का बेहद शौक होता है। जब भी हम किसी से पूछते हैं या फिर ट्रिप प्लान करते हैं, तो सबसे पहले हमारे जहन में शिमला, कुल्लू-मनाली, कश्मीर, गोवा जैसे नाम सामने आते हैं, लेकिन आज हम आपको इससे हटकर साउथ में स्थित कुछ ऐसे जगह के बारे में बताएंगे जोकि वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यहां जाने के लिए आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना होगा। ऐसे में यदि आप ट्रिप के प्लान कर रहे हैं, तो रामेश्वरम जा सकते हैं। यह बहुत ही फेमस प्लेस में शामिल है। यहां जाने के लिए आप ट्रैवल गाइड का सहारा ले सकते हैं। यहां आपको आज हम पांच फेमस टूरिस्ट स्पॉट बताएंगे, जहां आप विजिट कर सकते हैं।

धनुषकोडी (Dhanushkodi)

सबसे पहले आपको धनुषकोडी जाना चाहिए। यहां आप अलग ही आनंद ले पाएंगे। यह रामेश्वरम में स्थित एक खूबसूरत जगह है। यहां जाकर आपको शांति मिलेगी। समुद्र तट अपने क्रिस्टल साफ पानी और सफेद रेतीले समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। यहां आप सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का लुफ्त उठा सकते हैं, जो आपका मन मोह लेगा।

Dhanushkodi

रामसेतु ब्रिज (Ramsetu Bridge)

आप यहां जाकर रामसेतु ब्रिज भी अवश्य जाएं जोकि आपके लिए अलग अनुभव होगा। ऐसा माना जाता है कि महाकाव्य रामायण के नायक भगवान श्री राम अपने वनवास के दौरान इसी तालाब में स्नान किया करते थे और यह हिंदू धर्म में पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है।

Ramsetu Bridge

पंबन ब्रिज (Pamban Bridge)

इसके अलावा, आप रामेश्वरम में पंबन ब्रिज जा सकते हैं जोकि सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। यह दुनिया का सेकंड लार्जेस्ट सबसे बड़ी पुल की लिस्ट में शामिल है। यह एक कैंटिलीवर ब्रिज है, जोकि रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ता है। इसे लोगों ने चमत्कार माना है और यह देश के सबसे लंबे पूलों में से एक है।

Pamban Bridge

रामेश्वरम शिवलिंग (Rameshwaram Shivling)

रामेश्वरम जाकर आप 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम शिवलिंग जरूर देखना चाहेंगे। इसलिए यहां जाने के बाद इस मंदिर में अवश्य जाएं, यहां आपको सुख शांति मिलेगी। साथ ही भगवान शिव के दर्शन का मौका मिलेगा।

Rameshwaram Shivling

पंचमुखी हनुमान मंदिर (Panchmukhi Hanuman Mandir)

यहां आप पंचमुखी हनुमान मंदिर भी जा सकते हैं जोकि रामेश्वरम में स्थित लोकप्रिय हिंदू मंदिर है। यहां पर हर रोज भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिलती है। यह मंदिर अपने आप में खास है, क्योंकि यहां हनुमान जी पांच चेहरे वाले हैं। जिनमें हनुमान, आदिवराह, नरसिंह और गरुड़ शामिल है।

Panchmukhi Hanuman Mandir


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story