ये हैं दुनिया के टॉप शहर जो हुए सबसे अधिक घूमने वाली जगहों में, देखिये क्या आपकी सिटी है शामिल?

World's Best Travel Cities 2025: दुनिया के टॉप 100 शहरों की ग्लोबल रैंकिंग जारी। जानें 2025 के सबसे लोकप्रिय और घूमने लायक 5 शहर कौन से हैं और क्या आपका शहर भी इस लिस्ट में शामिल है।

Shweta Srivastava
Published on: 11 Dec 2025 1:05 PM IST
Worlds Best Travel Cities 2025
X

World's Best Travel Cities 2025 (Image Credit-Social Media)

World's Best Travel Cities 2025 : अगर आप भी घूमने फिरने का शौक रखते हैं और आपको कई देशों और शहरों में घूमने का शौक है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से हैं वो टॉप शहर है जिन्हे ग्लोबल रैंकिंग में दुनिया के टॉप 100 शहरों में शामिल किया गया है। दरअसल इस साल की ग्लोबल रैंकिंग में कुछ शहरों को टॉप पर रखा गया है आइये जानते हैं कौन से हैं ये शहर और क्या आपका शहर भी इस लिस्ट में शामिल है या नहीं।

दुनिया के टॉप शहर

अगर आपको नए शहरों को एक्सप्लोर करना है या दुनिया के सबसे हॉट ट्रैवल ट्रेंड्स को ट्रैक करना पसंद है, तो इस साल की ग्लोबल रैंकिंग आपकी अगली छुट्टी के लिए आपको इंस्पायर कर सकती है। दरअसल हर शहर की अपनी एक लय और पहचान होती है, लेकिन कुछ ही शहर अपनी संस्कृति, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा और यात्रियों को मिलने वाले ओवरऑल अनुभव के लिए अलग पहचान बना पाते हैं।

दरअसल हर साल, यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल जो एक लीडिंग मार्केट रिसर्च फर्म है अपने स्तर पर बहुत ज़्यादा फॉलो की जाने वाली "टॉप 100 सिटी डेस्टिनेशंस" की रिपोर्ट जारी करती है, जो दुनिया के सबसे आकर्षक शहरी हॉटस्पॉट हैं। इस साल इन शहरों को ये टॉप स्थान कुछ चीज़ों को देखते हुए मिला है जैसे खूबसूरत जगह, पॉपुलैरिटी, सस्टेनेबिलिटी, विज़िटर अनुभव, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक मज़बूती। आइये जानते हैं इसमें टॉप 5 पर वो कौन से शहर हैं जो मॉडर्न टूरिज्म के लिए नए बेंचमार्क सेट कर रहे हैं।

टूरिज्म के लिए दुनिया के 5 सबसे बेस्ट शहर 2025

1. पेरिस, फ्रांस


टॉप 1 पर पिछले पांच सालों से पेरिस ने अपनी जगह बरक़रार रखी हुई है। आपको बता दें इसके पीछे की वजह है पेरिस की मज़बूत टूरिज्म पॉलिसी, सस्टेनेबिलिटी की कोशिशें और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर।

2. मैड्रिड, स्पेन


मैड्रिड दूसरे स्थान पर है, जो यह साबित करता है कि स्पेन की राजधानी पर्यटकों को काफी प्रभावित करती है। यह शहर ऐतिहासिक आकर्षण को बेहतरीन खाने के लिए काफी मशहूर है। यहाँ प्रसिद्ध आर्ट ट्रायंगल, प्राडो, रीना सोफिया और थिसेन म्यूज़ियम है जो इसे यूरोप के सबसे समृद्ध सांस्कृतिक जिलों में से एक है बनाते है।

3 . टोक्यो, जापान


इस रैंकिंग में टोक्यो तीसरे स्थान पर है, इसकी वजह है यहाँ का बेहतरीन टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल कनेक्टिविटी। शहर की परंपरा और लेटेस्ट इनोवेशन का संतुलन लाखों लोगों को आकर्षित कर रहा है। वहीं शिबुया, हाराजुकु और डाइकान्यामा जैसी जगह ग्लोबल फैशन और डिज़ाइन ट्रेंड्स को प्रभावित कर रहा हैं।

4. रोम, इटली


इटली का रोम शहर हमेशा से ही पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह रही है। यहाँ ओपन-एयर म्यूज़ियम जैसी फीलिंग, प्राचीन जगहों और खाने की विरासत लोगों को हमेशा से आकर्षित करती आई है।

5. मिलान, इटली


इटली का एक और शहर मिलान अपनी मज़बूत आर्थिक परफॉर्मेंस, सांस्कृतिक गहराई और ग्लोबल फैशन कैपिटल के तौर पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता आया है। जिसकी वजह से ये टॉप पाँच शहरों में शामिल हो गया है। मिलान फैशन वीक जैसे बड़े इवेंट भी इसको लोगों के बीच लोकप्रिय बनाए हुए हैं।

इसके अलावा भी कई शहर हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं जैसे न्यूयॉर्क, एम्स्टर्डम, बार्सिलोना, सिंगापुर और सियोल।

Shweta Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shweta Srivastava

News Publisher Mail ID - aqua_shweta2000@yahoo.co.inaqua_shweta2000@yahoo.co.in

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story