Rampur Miraculous Well: जानिए क्या है 1000 साल पुराने रामपुर के इस कुएं का रहस्य

Rampur Miraculous Well: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पिपली वन में स्थित 1000 साल पुराना चमत्कारी कुआं लोगों की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि इसके जल में स्नान करने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। जानिए इस रहस्यमयी कुएं और माता बाल सुंदरी मंदिर से जुड़ी पूरी कहानी।

Shweta Srivastava
Published on: 4 Feb 2026 9:23 PM IST
Rampur Miraculous Well
X

Rampur Miraculous Well (Image Credit-Social Media)

Rampur Miraculous Well: आज हम आपको उत्तर प्रदेश में स्थित एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बेहद चमत्कारिक माना गया है। ऐसी भी मान्यता है कि यहाँ नहाने से आपकी सभी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इस जगह और यहाँ के चमत्कार के बारे में।

दरअसल हम बात कर रहे हैं यूपी के रामपुर की जहाँ के जंगलों में 1000 साल पुराना एक चमत्कारी कुंआ मौजूद है। ये जंगल पिपली वन के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं यहाँ नहाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है क्योंकि कहा जाता है कि यहाँ नहाने से कई बीमारियां अपने आप ठीक हो जाती हैं। आइये जानते हैं आखिर क्या है इसके चमत्कारिक होने के पीछे का राज़।

इस कुएं में ज़्यादातर महिलाएं नहाने आतीं हैं। साथ ही ऐसी मान्यता है कि यहाँ का पानी औषधीय गुणों से भरपूर है। आपको बता दें कि ये वन रामपुर के स्वार तहसील में स्थित है। इसके साथ ही साथ यहाँ पर एक प्राचीन ऐतिहासिक माता बाल सुंदरी का चमत्कारी मंदिर भी मौजूद है। इतना ही नहीं जब भी लोग यहाँ आते हैं और माता के दर्शन करने के साथ ही साथ इस कुएं का पानी भी अपने साथ ज़रूर ले जाते हैं। वहां रहने वाले लोगों का मानना है कि पहले इस जगह पर गांव हुआ करता था जहाँ हज़ारों लोग रहते थे लेकिन एक महामारी फैल जाने से ये पूरा गांव खाली हो गया। एक बाबा इस गांव में पहुंचे उन्होंने इस कुएं का पानी पिया और कहा कि इस पानी में खास गुण है. यह बीमारियों को दूर कर सकता है।

रामपुर की स्वार तहसील में स्थित पिपली वन के बीच मौजूद यह कुआं करीब 1000 साल पुराना बताया जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस कुएं का पानी औषधीय गुणों से भरपूर है, जिसके कारण विशेष रूप से महिलाएं यहां स्नान करने आती हैं। कुएं के पास ही प्राचीन माता बाल सुंदरी का मंदिर भी स्थित है, जो इस स्थान की धार्मिक महत्ता को और बढ़ाता है।

Shweta Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shweta Srivastava

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story