×

दिव्यांका पर आया उनके रियल पति को गुस्सा, वजह भी है SHOCKING

suman
Published on: 31 Jan 2018 3:14 AM GMT
दिव्यांका पर आया उनके रियल पति को गुस्सा, वजह भी है SHOCKING
X

मुंबई: छोटे पर्दे की स्टार दिवा दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को जल्द ही 2 साल होने जा रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और किसी न किसी फोटो या पोस्ट के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण है विवेक का दिव्यांका पर गुस्सा होना।

यह पढ़ें...शाहरुख खान को लगा है बड़ा झटका, बताने से किया साफ इनकार, जानें क्यों?

हाल ही में इंस्टाग्राम पर डाले गए वीडियो में विवेक दिव्यांका पर गुस्सा कर रहे हैं। मगर आप घबराइए नहीं, इन दोनों के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई हैं। बल्कि दोनों फिल्मी अंदाज में मस्ती कर रहे हैं। विवेक ने शनिवार को एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों के एक्सप्रेशन देखते ही बन रहे हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद दोनों मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। विवेक ने फोटो शेयर करते हुए दिव्यांका के लिए लिखा फिल्मी अंदाज में एक मेसेज भी दिया है।

विवेक फोटो में सुनील शेट्टी के अंदाज में नजर आ रहे हैं। और उन्हीं के अंदाज में दिव्यांका को लिखते हैं कि 'मैं तुम्हें भूल जाऊं ये हो नहीं सकता...और तुम मूझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा।' वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब विवेक ने अपना प्यार दिखाने के लिए कोई अलग अंदाज अपनाया हो। इतना ही नहीं, बल्कि विवेक ने दिव्यांका को शादी के लिए भी बहुत ही फिल्मी तरीके से प्रपोज किया था। बता दें कि कपल के प्यार की शुरुआत 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। इनकी शादी भी खूब चर्चा में रही थी।

suman

suman

Next Story