हिना को मिला नया किरदार, अब नहीं दिखेगा उनका संस्कारी अवतार

suman
Published on: 14 Sept 2017 11:58 AM IST
हिना को मिला नया किरदार, अब नहीं दिखेगा उनका संस्कारी अवतार
X

मुंबई: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' का रोल प्ले करने वाली हिना खान जल्द ही एक नए रोल में नजर आएंगी। वैसे इन दिनों वह 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रही हैं। हिना प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा की अपकमिंग शो में सेक्स वर्कर का रोल प्ले करेंगी। सेक्स वर्कर पर बना शो की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा 'शक्तिः अस्तित्व के अहसास की' सीरियल की भी प्रोड्यूसर हैं। हिना खान 2009 से स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़ी थी। उन्होंने 2016 में ये शो छोड़ दिया था। इस शो की वजह से उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा था। 29 साल की अक्षरा ने कुछ और सीरियलों में छोटे-छोटे रोल और कैमियो किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार हिना ने अभी हामी नहीं भरी है। यदि वो ये रोल करतीं है तो उनके लिए ये एक चैलेंजिंग होगा। ये शो महिलाओं की जिदंगी पर होगा।

यह भी पढ़ें...पसंदीदा शो के TRP की खोल रहा है पोल, BARC की जारी यह रिपोर्ट

suman
ABOUT THE AUTHOR

suman

Next Story