TRENDING TAGS :
UP IPS Transfer: यूपी में 24 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, मोहित गुप्ता को मिली गृह सचिव की जिम्मेदारी, जाने पूरी लिस्ट
UP IPS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जहाँ 24 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया।
UP IPS Transfer
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिनमें सात जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं। इस बदलाव में अयोध्या, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, इटावा, कौशांबी, फतेहपुर और संतकबीरनगर जैसे अहम जिलों के एसपी को इधर-उधर किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अयोध्या के एसपी राज करन नैय्यर को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि गोरखपुर के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को अयोध्या भेजा गया है। इटावा में तैनात एसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर का नया एसएसपी बनाया गया है, वहीं वहां तैनात एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रोन्नत कर सहारनपुर रेंज का डीआईजी बना दिया गया है।
मोहित गुप्ता को मिला गृह विभाग
कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव अब इटावा के एसएसपी होंगे, जबकि गाजियाबाद में कार्यरत डीसीपी राजेश कुमार-द्वितीय को कौशांबी का नया एसपी बनाया गया है। फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत गुप्ता को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। साथ ही, गोरखपुर रेलवे में कार्यरत एसपी संदीप कुमार मीना को संतकबीरनगर का नया एसपी बनाया गया है। लखनऊ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्र को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से हटाकर गोरखपुर रेलवे का एसपी बनाया गया है। पीएसी की 35वीं वाहिनी लखनऊ के सेनानायक अनूप कुमार सिंह को अब फतेहपुर का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा वाराणसी रेंज के आईजी मोहित गुप्ता को गृह विभाग में सचिव के पद पर लखनऊ भेजा गया है। सहारनपुर के डीआईजी अजय कुमार साहनी को बरेली रेंज का डीआईजी बनाया गया है, जबकि प्रयागराज महाकुंभ मेला के डीआईजी वैभव कृष्णा को वाराणसी परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दस और आईपीएस इधर से उधर
नीरा रावत अब केवल अपर पुलिस महानिदेशक, यू०पी० 112, लखनऊ की जिम्मेदारी देखेगी। उनसे प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी हटा दी गई है। प्रशान्त कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र से अपर पुलिस महानिदेशक, (प्रशासन) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र की जिम्मेदारी मिली है। केएस इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध संगठन, उप्र, की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक प्रतीक्षा सूची में थे। उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा से पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा रोहन पी कनय को पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाए, मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस गोरखपुर भेजा गया है। राजीव नारायण मिश्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन पीएसी, प्रयागराज से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी मिली है। शिवहरि मीणा को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय भेजा गया है। सत्येंद्र कुमार एनसीआरबी प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत थे। अब इन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, सुल्तानपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय भेजा गया है। वहीं विकास कुमार वैद्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से पुलिस उपमहानिरीक्षक/उप निदेशक, उप्र पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है।
इस फेरबदल को लेकर माना जा रहा है कि प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इन तबादलों से संबंधित अफसरों को जल्द से जल्द नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


