TRENDING TAGS :
Aligarh News: दिल्ली से आई नेशनल कमीशन टीम ने चन्दफरी में बबलू प्रधान पर दर्ज मामलों की जांच की
Aligarh News: अलीगढ़ के चन्दफरी गाँव में बबलू प्रधान व सहयोगियों पर दर्ज SC/ST केस और सरकारी धन हड़पने के आरोपों की नेशनल कमीशन टीम ने गहन जांच की।
दिल्ली से आई नेशनल कमीशन टीम ने चन्दफरी में बबलू प्रधान पर दर्ज मामलों की जांच की (Photo- Newstrack)
Aligarh News: नेशनल कमीशन टीम के अंतर्गत दिल्ली से आई गृहमंत्रालय की विशेष जांच टीम ने हस्तपुर के चन्दफरी गाँव में बबलू प्रधान और उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज एससी/एसटी मामलों और सरकारी धन हड़पने के आरोपों की जांच की जांच डीएम संजीव रंजन की संस्तुति पर की गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ इगलास कोतवाली के हस्तपुर चौकी गांव चन्दफरी के बबलू व परिजनों के खिलाफ एस /एसटी मे दर्ज मुकदमों व सरकारी धन को ऐठने को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा आयोग से नेशनल कमेटी की टीम गठन कर निष्पक्ष जाँच कराये जाने की मांग पीड़ित पक्ष ने की थी। जिस पर आयोग ने नेशनल कमेटी का गठन कर जाँच की संस्तुति की जिसमें एसपीआरे अमृत जैन, एसडीएम परितोष मिश्रा, सीओ महेश कुमार, तहसीलदार सतीश कुमार और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
एससी/एसटी मे दर्ज मुकदमों और सरकारी धन के हेरफेर से संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा करते हुए। टीम के द्वारा पारदर्शिता करते हुए। रिपोर्ट तैयार कर नेशनल कमीशन को सौंपने की तैयारी की है। वही चन्दफरी गाँव के पीड़ित लोगों ने कागजात और रिपोर्ट
अधिकारियों को देदी है। जिनका अवलोकन नेशनल कमीशन टीम व अन्य अधिकारीयों द्वारा करते हुए। सभी जांच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है।वही पत्रकारों को एस पी ग्रामीण अमृत जैन द्वारा जानकारी देते हुए बताया। कि रिपोर्ट जल्द ही नेशनल कमीशन को भेज दी जाएगी। पीड़ितों की हर संभव मदद का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया है।


