TRENDING TAGS :
Aligarh News: बिजली की समस्यायों को लेकर दक्षिणांचल वितरण खण्ड आगरा (एमडी) का होगा घेराव
Aligarh News: भाकियू भानु की बैठक मे रणनीति तैयार, कृष्णा ठाकुर ने भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) छोड़ भानू मे दिखाई आस्था।
Aligarh News: गभाना तहसील क्षेत्र के निजी होटल पर भाकियू भानु की बैठक आयोजित हुई। बैठक मे किसानों की समस्यायों एवं उनके निस्तारण पर विचार विमर्श किया गया। युवा जिलाध्यक्ष अलीगढ़ कृष्णा ठाकुर ने बताया कि अलीगढ जिले मे इस समय किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नही की जा रही है, जबकि सरकार के सिंचाई के लिए। 10 घंटे के आदेश है। किसानों की धान, बाजरा, आदि की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है। किसान परेशान हैं। किसानों को सोसायटियों पर खाद नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण खण्ड आगरा का घेराव किया जायेगा। एमडी से जिले मे विद्युत कटौती, गांवों मे लगाये जा रहे। स्मार्ट मीटर , जेई एवं एसडीओ किसानों की समस्यायों को प्रमुखता से नही लेते उनकी शिकायत करते हुए कार्यवाही कराई जायेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित ठाकुर ने कहा कि सरकार के आदेश अनुसार ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर 24 घंटे मे बदले जाने का आदेश है, लेकिन जिम्मेदार आंखें बंद कर बैठे हैं। अधिकारी 15 दिनों तक किसानों पर चक्कर लगवाते ट्रांसफार्मर नहीं बदलते, इस दौरान कृष्णा ठाकुर ने भाकियू चढूनी संगठन से इस्तीफा दे। भाकियू भानु मे आये विशाल शर्मा उर्फ रामू पंडित को राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आदेश अनुसार प्रदेश सचिव, ठा. योगेन्द्र सिंह पार्षद जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवराज सिंह जिला महासचिव, राम सिंह जिला संगठन मंत्री, भीष्म सिंह जिला उपाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर मनोनीत किया , प्रवीन शर्मा, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. हेमंत सिंह, राजकुमार सिंह, आदि उपस्थित रहे।

