×

Aligarh News: भागवत कथा के पास मिले पशु के अवशेष, हिंदूवादियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Aligarh News: रविवार की सुबह भागवत कथा के पास किसी पशु की कटान का मामला सामने आया। जिसके बाद तमाम आचार्य ब्राह्मण और हिंदूवादी लोगों में आक्रोश फैल गया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 11 Jun 2023 9:50 AM GMT
Aligarh News: भागवत कथा के पास मिले पशु के अवशेष, हिंदूवादियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
X
Pic Credit - Newstrack

Aligarh News: लोधा थाना क्षेत्र के गलफर प्लांट क्षेत्र में भागवत कथा चल रही थी। जहां रविवार की सुबह भागवत कथा के पास किसी पशु की कटान का मामला सामने आया। जिसके बाद तमाम आचार्य ब्राह्मण और हिंदूवादी लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ये जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल शुरू की। जानकारी के मुताबिक भागवत कथा आयोजन स्थल से कुछ दूरी पर दो पशुओं के अवशेष मिले हैं। जबकि पांच अन्य कटे हुए पशुओं के अवशेष भी क्षेत्र में बरामद हुए हैं। इसी लोधा क्षेत्र में भागवत कथा और 108 कुंडीय यज्ञ का आयोजन हो रहा है। लोगों ने हंगामा करते हुए इस मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

अलीगढ़ में पारिवारिक विवाद के चलते हेड कॉन्स्टेबल ने फांसी पर लटक कर दी जान

Aligarh News: जनपद में एक पुलिस के हेड कांस्टेबल ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी और बच्चे आगरा गए थे। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते हेड कांस्टेबल ने घातक कदम उठाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सुरक्षा विहार कॉलोनी की है।

बन्नादेवी थाने में तैनात थे हेड कांस्टेबल

जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह बन्नादेवी थाने में तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ सुरक्षा विहार कॉलोनी में बने सरकारी आवास मकान नंबर 97 में रह रहे थे। रणवीर सिंह आगरा जनपद के थाना किरावली के पूरामना गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि देर रात हेड कांस्टेबल ने कमरा बंद करके पंखे पर फांसी लगाकर जान दे दी। रणवीर सिंह करीब दो वर्ष से डीसीआरबी कार्यालय अलीगढ़ में नियुक्त थे। वो परिवार सहित अपने सरकारी आवास में रहते थे। आठ दिन पूर्व ही इनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी अपने मायके चले गये थे। क्षेत्राधिकारी द्वितीय पुनीत द्विवेदी ने बताया कि रणवीर सिंह अपने आवास पर अकेले थे। पुलिस को आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में पड़ोसियों से बातचीत करने पर मामला पारिवारिक विवाद का सामने आया है। क्षेत्र अधिकारी द्वितीय ने बताया कि घटना को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story