TRENDING TAGS :
Amethi News: अमेठी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सपा कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
Amethi News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन अमेठी में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Amethi News
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय में सपा नेता सिंधुजीत सिंह के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर 52 जरूरतमंदों को साइकिल वितरित की गई। साथ ही, सपा कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन अमेठी में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सपा नेता सिंधुजीत सिंह के नेतृत्व में केक काटा गया और अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को कुल 52 साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर लाभार्थी काफी प्रसन्न नजर आए और उन्होंने सपा नेता सिंधुजीत सिंह का आभार व्यक्त किया।
सिंधुजीत सिंह बोले, हर वर्ष मनाया जाता है जन्मदिन
इस अवसर पर सपा नेता सिंधुजीत सिंह ने कहा, "गौरीगंज ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देशभर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां का संगठन हर वर्ष उनका जन्मदिन मनाता आ रहा है। हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। आज 52 जरूरतमंद लोगों को साइकिल वितरित की गई है।कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव, राम सिंह यादव, गुंजन सिंह, राजेश मिश्रा, शिव प्रताप यादव सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


