×

पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पुनर्गठन, नियमावली संशोधन के CM के आदेश

लखनऊः  मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पशुधन अधिकारी संघ का पुनर्गठन करने, नियमावली संशोधन, शैक्षिक योग्यता को भी बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया। 

राम केवी
Published on: 11 Jan 2020 2:36 PM
पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पुनर्गठन, नियमावली संशोधन के CM के आदेश
X

लखनऊः मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पशुधन अधिकारी संघ का पुनर्गठन करने, नियमावली संशोधन, शैक्षिक योग्यता को भी बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया। उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी संघ का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश महामंत्री रविन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य निरंजन यादव, पुरेन्द्र मिश्रा और सुनील दत्त श्रीवास्वत शामिल थे।

प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से योजना भवन स्थिति कार्यालय में वार्ता के दौरान उन्हें अपनी पांच सूत्रीय मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को सरकार की प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की सलाह देते हुए उनकी मांगों पर अपना सकारात्मक रूख दिखाया।

पशुधन अधिकारी संघ के प्रान्तीय महामंत्री रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उन्होनें मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन से अपनी संवर्ग की समस्याओं को लेकर मुलाकात की तथा अपनी समस्याओं से भी उनको अवगत कराया ।

इसे भी पढ़ें

योगी के मंत्री का प्रियंका पर करारा हमला, कह दी ये बड़ी बात

इस पर मुख्यमंत्री ने अश्वासन दिया कि पशुधन प्रसार अधिकारियों की समस्त समस्याओं को जल्द से जल्द प्रमुख सचिव पशुधन एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बैठक कर जल्द से जल्द निवारण कराया जायेगा ।

अधिकारियों ने अपना दुखड़ा सुनाया

अधिकारियों ने अस्थायी गौ आश्रय स्थलों पर आ रही समस्याओं से भी उनको अवगत कराया और पशुधन प्रसार अधिकारियों पर उच्च अधिकारियों द्वारा अनैतिक रूप से की जा रही कार्यवाही से भी उनको अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें

सीएम योगी ने बनाई हुनरमंदो को लिए योजना, सरकार करने जा रही ये काम

श्री यादव ने अपनी मुख्य मांगों की जानकारी देते हुए बताया कि पशुधन प्रसार अधिकारी संवर्ग का पुर्नगठन कर प्रोन्नति के अवसर प्रदान किये जायें।पशुधन प्रसार अधिकारियों की शैक्षिक योग्यता बढ़ाकर स्नातक /दो वर्षीय डिप्लोमा किया जाये।

पशुधन अधिकारियों को राज्यपाल द्वारा स्वीकृत डिप्लोमा प्रमाण-पत्र जारी कराया जाये। पशुधन प्रसार अधिकारियों को नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता दिलाया जाये। वर्ष 2013 में प्राख्यापित पशुधन प्रसार एवं कुक्कुट सेवा नियमावली में अतिशीघ्र संशोधन कराया जाये।

राम केवी

राम केवी

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!