Auraiya News: आजादी के अमर शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, निकाला भव्य वाहन जुलूस

Auraiya News: स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हुए जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

Shalini Rai
Published on: 12 Aug 2025 4:11 PM IST
Auraiya News: आजादी के अमर शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, निकाला भव्य वाहन जुलूस
X

Congress tribute to martyrs

Auraiya News: औरैया में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हुए जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। महात्मा गांधी के नेतृत्व में देशवासियों के त्याग और बलिदान से 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी की याद में Auraiya News: आयोजित इन कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि देश की आजादी, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और उसमें दिए गए बलिदानों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने शहीदों के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। वही शहीदों के बलिदान को याद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यालय से दोपहर में भव्य वाहन जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मुंसिफ चौराहा पर पंडित गंदालाल दीक्षित और नारायणपुर में छत्रूलाल सक्सेना की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सैकड़ों नागरिकों ने भागीदारी निभाई।

भारत छोड़ो आंदोलन के 12 अगस्त 1942 के शहीद दिवस पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दिन औरैया के छह क्रांतिकारियों ने तहसील भवन पर तिरंगा फहराने का प्रयास किया था, जिसके दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने उन पर गोलियां चला दीं और वे शहीद हो गए। इन वीर क्रांतिकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला और नगर कांग्रेस द्वारा सुबह भी वाहन जुलूस निकाला गया। श्री संकट मोचन धर्मशाला से शुरू हुई पदयात्रा तहसील भवन और शहीद पार्क तक पहुंची। शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और महात्मा गांधी, भारत माता तथा भारतवीर मुकुंदीलाल गुप्ता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इन आयोजनों ने न केवल शहीदों की याद को जीवित रखा, बल्कि नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी प्रसारित किया।

औरैया में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हुए जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। महात्मा गांधी के नेतृत्व में देशवासियों के त्याग और बलिदान से 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी की याद में आयोजित इन कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि देश की आजादी, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और उसमें दिए गए बलिदानों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने शहीदों के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। वही शहीदों के बलिदान को याद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यालय से दोपहर में भव्य वाहन जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मुंसिफ चौराहा पर पंडित गंदालाल दीक्षित और नारायणपुर में छत्रूलाल सक्सेना की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सैकड़ों नागरिकों ने भागीदारी निभाई।भारत छोड़ो आंदोलन के 12 अगस्त 1942 के शहीद दिवस पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दिन औरैया के छह क्रांतिकारियों ने तहसील भवन पर तिरंगा फहराने का प्रयास किया था, जिसके दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने उन पर गोलियां चला दीं और वे शहीद हो गए।

इन वीर क्रांतिकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला और नगर कांग्रेस द्वारा सुबह भी वाहन जुलूस निकाला गया। श्री संकट मोचन धर्मशाला से शुरू हुई पदयात्रा तहसील भवन और शहीद पार्क तक पहुंची। शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और महात्मा गांधी, भारत माता तथा भारतवीर मुकुंदीलाल गुप्ता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इन आयोजनों ने न केवल शहीदों की याद को जीवित रखा, बल्कि नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी प्रसारित किया।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini Rai
ABOUT THE AUTHOR

Shalini Rai

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story