Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर जाम से प्रभावित हुआ यातायात, लंबे समय तक खुला रहा रेलवे फाटक

Auraiya News: अछल्दा कस्बे की क्रॉसिंग संख्या 13-एस पर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर 12:45 बजे खुला रेलवे फाटक 1:18 बजे तक बंद नहीं किया जा सका, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Ashraf Ansari
Published on: 11 July 2025 3:02 PM IST
Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर जाम से प्रभावित हुआ यातायात, लंबे समय तक खुला रहा रेलवे फाटक
X

 Auraiya News

Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित अछल्दा कस्बे की क्रॉसिंग संख्या 13-एस पर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर 12:45 बजे खुला रेलवे फाटक 1:18 बजे तक बंद नहीं किया जा सका, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक ओर आदर्श इंटर कॉलेज तक और दूसरी ओर नहर बाजार तक जाम की स्थिति बनी रही।

घंटों जाम में फंसे रहे वाहन, स्कूली बसें और एंबुलेंस भी हुईं प्रभावित

जाम के कारण स्कूली बच्चों की बसें, एंबुलेंस और आम लोगों के वाहन घंटों तक फंसे रहे। यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे लाइन के दोनों ओर लगी फेंसिंग के कारण बाइक सवारों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध नहीं रहा, जो पहले गलियों से निकल जाया करते थे। अब उन्हें भी फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है।

फाटक बंद करने में आई दिक्कत, ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित

रेलवे द्वारा लगाई गई फेंसिंग और बढ़ते यातायात के कारण गेटमैन और आरपीएफ को फाटक बंद करने में काफी कठिनाई हुई। इस अव्यवस्था का असर ट्रेन संचालन पर भी पड़ा। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस को 15 मिनट तक आउटर सिग्नल पर रोका गया, जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज एक्सप्रेस को भी महानंदा एक्सप्रेस के पीछे रोकना पड़ा।

स्थायी समाधान की मांग, स्थानीय लोग हुए नाराज़

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या रोजाना बनी रहती है और रेलवे फाटक खुले रहने के कारण बार-बार जाम लग जाता है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि या तो फेंसिंग हटाई जाए या फिर छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए।लोगों का कहना है कि रेलवे को इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। यदि अंडरपास या फुट ओवर ब्रिज की व्यवस्था की जाती है, तो न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि ट्रेनों का संचालन भी बाधित नहीं होगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story