TRENDING TAGS :
Azamgarh News :बाल दिवस पर प्रस्तुत प्रोजेक्ट को देखकर खुश हुए अभिभावकों ने विद्यालय का किया प्रशंसा
Azamgarh News : रमा दीप पालीवाल मेमोरियल स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित बाल मेले में बच्चों ने पर्यावरण, वीरता और सामाजिक विषयों पर आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
Azamgarh Children Day celebration News ( Image From Social Media )
Azamgarh News :14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर रमा दीप पालीवाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज के छात्र-छात्राओं नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रमादीप पालीवाल मेमोरियल इंटर कॉलेज टांडा डीह के प्रांगण में बाल मेले का आयोजन किया गया।बाल मेले का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर शशांक सिंह पालीवाल व हरिपाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट जिसमें पर्यावरण से संबंधित प्रदूषण से संबंधित सैनिकों के शौर्य व वीरता से संबंधित स्वतंत्रता प्रेमियों से संबंधित स्वतंत्रता प्राप्त कराने वाले बलिदानियों से संबंधित रामलला के मंदिर से संबंधित व विभिन्न प्रकार के सामाजिक और पौराणिक संरचनाओं से संबंधित प्रोजेक्ट को बनाकर प्रस्तुत किया।
कक्षा वार बच्चे ग्रुप के माध्यम से सभी स्टॉल पर पहुंचकर के उनके प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त किया उसके संबंध में बच्चों द्वारा डिस्कशन किया गया। समस्त बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु विद्यालय के संस्थापक द्वारा सब की प्रशंसा करके सबको उत्साहित करके धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय दुबे, राजीव शर्मा,योगेंद्र, रविंद्र यादव, हरेंद्र सिंह,अवध राज,राकेश तिवारी,दुखहरण चौहान,भारत यादव, पंकज सिंह,अमरनाथ यादव, कुंदन वर्मा,अरविंद प्रजापति,अजीत चौरसिया,आरती, आंचल राजभर, पूजा यादव,सरिता सिंह, शोभा सिंह अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उपस्थित अभिभावको ने बच्चों के प्रोजेक्ट को देखकर इस बाल मेले के अवसर पर सभी बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्टॉल व कार्यक्रम को देखकर भूरि भूरि प्रशंसा की गई। पुनः विद्यालय के डायरेक्टर शशांक सिंह पालीवाल द्वारा सबका आभार ज्ञापित किया।बच्चों को 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर शुभ आशीर्वाद एवं बधाइयां दी गई। बाल दिवस कार्यक्रम की लोगों ने काफी सराहना किया।


