Azamgarh News: एनसीसी शिविर में भारतीय सेना के लिए तैयार हो रहे उच्च चरित्र युवा– कैंप कमांडेंट

Azamgarh News: आज के परिवेश में समाज में उच्च मूल्यों से सुसज्जित ऐसे युवा न सिर्फ समाज और राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करेंगे अपितु विकसित भारत के संकल्प की शीघ्र पूर्ति में भी सहायक होंगे।

Shravan Kumar
Published on: 27 Sept 2025 6:02 PM IST
Azamgarh NCC Camp
X

एनसीसी शिविर  (photo; social media ) 

Azamgarh News: आज़मगढ़ जनपद के कोयलसा इंटर और डिग्री कॉलेज में 99 यू पी बटालियन एन सी सी आजमगढ़ के तत्वावधान में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षणशिविर,सी0ए0टी0सी-322 के कैम्प के नौंवें दिन समापन हुआ।

कमांडेंट ने अपने क्लोजिंग एड्रेस में कहा कि कैंप में 10 दिनों के अंदर रेजिमेंटल लाइफ के गुणों को आत्मसात कर कैडेट निश्चित ही उच्च चरित्र,अनुशासन,कामरेडशिप,धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण से अभिसिंचित होकर न केवल देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने को तैयार हैं, अपितु राष्ट्र की सेवा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को तैयार कर भारतीय सेना का गौरव बढ़ाने को तत्पर हैं।

आज के परिवेश में समाज में उच्च मूल्यों से सुसज्जित ऐसे युवा न सिर्फ समाज और राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करेंगे अपितु विकसित भारत के संकल्प की शीघ्र पूर्ति में भी सहायक होंगे।

कठिन परिश्रम और समर्पण ही लक्ष्य प्राप्ति में सफलता दिलाएगा

कैम्प एडजुटेंट,डी ए वी कॉलेज के सहयुक्त एन सी सी अधिकारी ले0 डॉ0 पंकज सिंह ने बताया कि कमान अधिकारी ले0 कर्नल विवेक सिंह चुण्डावत ने इस इंटर ग्रुप कॉम्पटीशन शिविर में आर डी सी के लिए चयनित कैडेटों को आगे के सेलेक्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका कठिन परिश्रम और समर्पण ही आपको लक्ष्य प्राप्ति में सफलता दिलाएगा।

उन्होंने कैंप में अपनी विधाओं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स और अन्य बटालियन से आये पी आई स्टाफ़ को मैडल प्रदान कर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर सहयुक्त एन सी सी अधिकारीगण कैप्टन इंद्रजीत,ले0 मनोज सक्सेना, ले0 धीरेंद्र गुप्त,सेकेंड ऑफिसर डी के मिश्र, सूबेदार मेजर, पी आई स्टॉफ,सिविल स्टॉफ एवं समस्त प्रतिभागी कैडेट शामिल रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story