Azamgarh News : एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शिरीना बानो प्रथम, SP ने किया सम्मानित

Azamgarh News: एयर पिस्टल स्पर्धा में शिरीना बानो प्रथम, SP आजमगढ़ ने किया सम्मानित

Shravan Kumar
Published on: 23 Sept 2025 7:58 PM IST
Azamgarh News : एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शिरीना बानो प्रथम, SP ने किया सम्मानित
X

 Azamgarh Air Pistol Competition 2025 

Azamgarh News: आजमगढ़ समाचार, 23 सितंबर 2025 — 28वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जोन की एलार्म एफीशिएंसी रेस, रायफल, रिवाल्वर, कार्बाइन एवं पिस्टल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 15 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक जनपद मीरजापुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद आजमगढ़ की टीम ने भी प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के दौरान आजमगढ़ की महिला टीम ने मीरजापुर की महिला टीम को 300 मीटर प्रोन पोजीशन (60 शॉट्स) प्रतियोगिता में पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और चल वैजयंती शील्ड पर कब्जा जमाया।

इसी प्रतियोगिता में आजमगढ़ की महिला आरक्षी शिरीना बानो (P.No. 192050760) ने 300 मीटर प्रोन पोजीशन में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला आरक्षी चमन खातून (P.No. 192523136) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।इसके अतिरिक्त, 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भी शिरीना बानो ने प्रथम स्थान और चमन खातून ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया।इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में दोनों महिला आरक्षियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story