Baghpat News: औचक निरीक्षण में दवा वेयरहाउस से 18 सैंपल जांच को भेजे

Baghpat News: निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने विभिन्न कंपनियों की दवाओं के कुल 18 नमूने संकलित किए। इन नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया है।

Paras Jain
Published on: 26 Sept 2025 7:15 PM IST
Medicine Quality Check
X

औचक निरीक्षण में दवा वेयरहाउस से 18 सैंपल जांच को भेजे  (photo: social media )

Baghpat News: जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर शुक्रवार को दाहा गांव स्थित ड्रग वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने थाना दोघट क्षेत्र के इस वेयरहाउस में पहुंचकर विस्तृत जांच की। यह वही स्थान है जहां से जनपद के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को दवाओं की आपूर्ति की जाती है।

निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने विभिन्न कंपनियों की दवाओं के कुल 18 नमूने संकलित किए। इन नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया है। जिन दवाओं के नमूने लिए गए, उनमें खांसी की दवा एम्ब्रोक्सोल सिरप, एंटासिड टैबलेट, एंटीबायोटिक सिप्रोफ्लॉक्सासिन, शुगर के इलाज में प्रयुक्त मेटफॉर्मिन टैबलेट, पैरासिटामोल टैबलेट, उल्टी की दवा ऑनड्रानस्टारोंन तथा मैट्रोनिडाजोल जैसी प्रमुख दवाएं शामिल हैं।

मोहित कुमार दीप ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दवाओं के रख-रखाव की स्थिति, भंडारण व्यवस्था और स्वच्छता की विशेष जांच की गई। साथ ही दवाओं की एक्सपायरी डेट की भी गहनता से जांच की गई, ताकि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को सुरक्षित दवाएं ही उपलब्ध कराई जा सकें। औषधि निरीक्षक ने साफ किया कि दवा आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में किसी दवा की गुणवत्ता संदिग्ध या मानक से कम पाई जाती है, तो संबंधित कंपनी और आपूर्तिकर्ता के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और दवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना

बता दे कि जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल के निर्देश पर किए गए इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और दवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। प्रशासन का कहना है कि मरीजों को समय पर और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story