TRENDING TAGS :
Baghpat News बागपत में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, महिलाओं की मारपीट का वीडियो वायरल
Baghpat News : हैवा गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में जोरदार मारपीट, महिलाओं की गुत्थमगुत्था का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
Clash Over Drain Construction in Baghpat ( Image From Social Media )
Baghpat News : बागपत जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र के हैवा गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल से बनाई गई इस मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे पर लात-घूसे और लाठी-डंडे चलाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष सड़क किनारे बने नाले को लेकर आपस में भिड़ गए। शुरू में हल्की नोकझोंक हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में महिलाओं के बीच जोरदार गुत्थमगुत्था शुरू हो गई।
वीडियो में महिलाएँ एक-दूसरे के बाल खींचते, थप्पड़ मारते और जमीन पर गिराकर पिटाई करती दिखाई दीं। वहीं पुरुष भी बीच बचाव के बजाय एक-दूसरे पर धक्कामुक्की और मारपीट करते हुए नजर आए। घटना के दौरान कई लोग तमाशबीन बने खड़े रहे और किसी ने झगड़े को रोकने की कोशिश तक नहीं की। इसके बजाय कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
मारपीट में शामिल एक पक्ष ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि नाली निर्माण में अवैध दखलअंदाजी और रोक-टोक के कारण यह विवाद हुआ। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें महिलाएं भी घायल हुई हैं। उधर, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। छपरौली थाना पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


