Baghpat: प्लॉट विवाद बना खूनी संघर्ष — लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, महिलाओं पर भी टूटी बर्बरता

Baghpat News: बागपत में प्लॉट विवाद ने लिया खूनी रूप, महिलाओं समेत कई घायल, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल।

Paras Jain
Published on: 10 Oct 2025 12:47 PM IST
Baghpat: प्लॉट विवाद बना खूनी संघर्ष — लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, महिलाओं पर भी टूटी बर्बरता
X

लाठी-डंडों से जमकर मारपीट  (photo: social media )

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बार फिर मारपीट का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से जमकर हमला कर दिया। सड़क पर लाठी-डंडे चलने लगे और देखते ही देखते पूरा इलाका रणभूमि में बदल गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि इस झगड़े में महिलाएं भी शामिल थीं और कुछ महिलाएं लाठियां लेकर मारपीट करती दिखाई दीं।

सड़क पर गिराकर जमकर पिटाई की जा रही

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को बेरहमी से पीट रहे हैं। एक महिला और उसके देवर को सड़क पर गिराकर जमकर पिटाई की जा रही है। गली में खड़े लोग तमाशबीन बने पूरी वारदात को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहे, लेकिन किसी ने झगड़ा रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। बताया जा रहा है कि विवाद एक प्लॉट के स्वामित्व को लेकर था, जो काफी समय से दोनों परिवारों के बीच तनाव का कारण बना हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई से आगे बढ़कर लाठी-डंडों तक पहुंच गई। इस झगड़े में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

झगड़े को किसी तरह शांत कराया

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े को किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story