बागपत: सैडभर गांव में छेड़छाड़ के आरोप पर दो पक्षों में जमकर मारपीट

Baghpat News: सैडभर गांव में छेड़छाड़ के आरोप पर दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट

Paras Jain
Published on: 8 Sept 2025 1:27 PM IST
बागपत: सैडभर गांव में छेड़छाड़ के आरोप पर दो पक्षों में जमकर मारपीट
X

Baghpat News

Baghpat News: बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सैडभर गांव में एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की पक्ष के कुछ लोग आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर रहे हैं। वे उसे घेरकर पहले जमीन पर गिराते हैं, फिर लाठी-डंडों से मारते हैं। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी युवक के पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचते हैं और दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प शुरू हो जाती है।

दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, थप्पड़ों की बारिश हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ स्थानीय लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने वायरल वीडियो को आधार बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लड़की पक्ष ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जबकि युवक पक्ष ने खुद पर हुए हमले की शिकायत की है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का स्पष्ट कहना है कि जो भी इस घटना के लिए दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

वरिष्ठ संवाददाता, बागपतBaghpatParasJain@nestracksite.vocalwire.com
Next Story