Baghpat News: आपसी रंजिश में दो महिलाओं ने अन्य महिला को पीटा, मचा हड़कंप

Baghpat News: मौके पर मौजूद एक युवक मारपीट रोकने के बजाय महिलाओं को लगातार उकसाता रहा।

Paras Jain
Published on: 6 Sept 2025 7:37 PM IST
Baghpat News: आपसी रंजिश में दो महिलाओं ने अन्य महिला को पीटा, मचा हड़कंप
X

महिला से बर्बरता  (photo: social media )

Baghpat News: बागपत जनपद के थाना रमाला क्षेत्र के हसनपुर जिवानी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं ने मिलकर एक अन्य महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों महिलाएं तीसरी महिला को चप्पल और थप्पड़ों से पीट रही हैं। हैरानी की बात यह है कि मौके पर मौजूद एक युवक मारपीट रोकने के बजाय महिलाओं को लगातार उकसाता रहा।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वायरल क्लिप में पीड़ित महिला चीखते हुए खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है, लेकिन आरोपित महिलाएं उसकी एक न सुनकर लगातार उस पर हमला करती रहीं, उससे मारपीट करती रही । युवक के उकसाने से आरोपित महिलाओं का हौसला और बढ़ता गया। आसपास मौजूद लोग घटना को देखते रहे लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है। बागपत पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है और आरोपितों की पहचान की जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि महिला की पिटाई की असली वजह क्या थी। फिलहाल, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस की जांच तेज कर दी गई है और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

वरिष्ठ संवाददाता, बागपतBaghpatParasJain@nestracksite.vocalwire.com
Next Story