Baghpat News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, लगभग 7000 बीघा ज़मीन डूबी, किसानों की फसलें हुई बर्बाद

Baghpat News: बागपत के छपरौली और खेकड़ा क्षेत्र में कई गाँव पानी की चपेट में आ चुके हैं।

Paras Jain
Published on: 2 Sept 2025 2:48 PM IST
Baghpat News
X

Baghpat News

Baghpat News: हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी और लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बागपत के छपरौली और खेकड़ा क्षेत्र में कई गाँव पानी की चपेट में आ चुके हैं। हजारों बीघा खेती जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों की मेहनत पूरी तरह डूब गई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

छपरौली क्षेत्र के शबगा गाँव में गन्ना, ज्वार, मिर्च और सब्ज़ियों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। कई फीट तक यमुना का पानी खेतों में घुस आया है। इसी बीच मंगलवार को छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार (रालोद) गाँव पहुँचे और किसानों की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। बता दे कि बीते कल (सोमवार) को जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल ने भी छपरौली क्षेत्र के प्रभावित गाँवों का दौरा किया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

हथिनीकुंड बैराज से लगभग 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो अब बागपत से होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। इस कारण दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालात को देखते हुए आज शाम से दिल्ली का लोहे का पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) बंद कर दिया जाएगा। वही लगातार बारिश और बाढ़ से करीब 7000 बीघा ज़मीन डूब चुकी है। किसानों की गन्ना, ज्वार, घीया और अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। प्रशासन ने यमुना किनारे के गाँवों में गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी है।

ग्रामीणों को लगातार चेतावनी दी जा रही है कि वे नदी किनारे न जाएँ। खेकड़ा तहसील के अलीपुर-सुभानपुर क्षेत्र में बाँध पर दबाव बढ़ गया है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। उधर, यमुना में हो रहे कटान और बढ़ते जलस्तर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें खेत और गाँव डूबते साफ दिखाई दे रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस लगातार निगरानी कर रहे हैं। राहत शिविर बनाए गए हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है।

दिल्ली में भी खतरे की घंटी

बागपत से बहकर आया पानी अब दिल्ली पहुँच रहा है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसके चलते लोहे का पुल बंद कर दिया जाएगा।

1 / 9
Your Score0/ 9
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story