Baghpat News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में किया हवाई सर्वेक्षण, पुरामहादेव मंदिर पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का बढ़ाया मनोबल

Baghpat News: रविवार सुबह बागपत पहुंचकर कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने गाजियाबाद से मेरठ होते हुए बागपत, मेरठ और मुज़फ्फरनगर तक के कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया।

Paras Jain
Published on: 20 July 2025 12:56 PM IST
Baghpat News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में किया हवाई सर्वेक्षण, पुरामहादेव मंदिर पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का बढ़ाया मनोबल
X

Baghpat News

Baghpat News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह बागपत पहुंचकर कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने गाजियाबाद से मेरठ होते हुए बागपत, मेरठ और मुज़फ्फरनगर तक के कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने बागपत स्थित ऐतिहासिक एवं सिद्धपीठ पुरामहादेव मंदिर पर विशेष रूप से हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की।

इस भावपूर्ण दृश्य को देखकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु और कावड़िए भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में उपस्थित कावड़ियों, पुजारियों और श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री के इस gesture के लिए आभार प्रकट किया।मुख्यमंत्री की पुष्पवर्षा देखकर मंदिर के मुख्य महंत जयभगवान तथा अन्य पुजारीगण मंदिर की छत पर पहुंचे और नीचे से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस दृश्य से उपस्थित कावड़िए अत्यंत उत्साहित और आनंदित हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रांगण और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल सुरक्षा और व्यवस्था के निरीक्षण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह श्रद्धालुओं के मनोबल को ऊँचा करने और एक आध्यात्मिक संदेश देने का भी माध्यम बना। पुष्पवर्षा जैसे सराहनीय कदम से यह स्पष्ट संदेश गया कि राज्य सरकार कावड़ यात्रा को लेकर न केवल संवेदनशील है, बल्कि हर कदम पर भक्तों के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में उल्लास और उत्साह का वातावरण बन गया।



1 / 8
Your Score0/ 8
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story