TRENDING TAGS :
Bahraich News: बहराइच में उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित, कृषि विभाग ने दी सख्त चेतावनी
Bahraich News: निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में चार दुकानों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
बहराइच में उर्वरक दुकानों पर छापेमारी, चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित, कृषि विभाग ने दी सख्त चेतावनी (Photo- Newstrack)
Bahraich News: बहराइच जनपद के नवाबगंज, बाबागंज और रुपईडीहा क्षेत्रों में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुबेदार यादव के नेतृत्व में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में चार दुकानों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निलंबित की गई दुकानों की सूची
इंडिया ट्रेडर्स, नूरी चौराहा, नवाबगंज
यादव खाद बीज भंडार, नूरी चौराहा, नवाबगंज
पुत्तन खाद भंडार, नवाबगंज
पटेल खाद बीज भंडार, हरिहरपुर चौघड़वा
ये सभी दुकानें निरीक्षण के समय बंद पाई गईं और संदेहास्पद गतिविधियों के चलते इनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
सख्त निर्देश और चेतावनी
जिला कृषि अधिकारी ने समस्त उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि:
सभी विक्रेता ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार कार्ड और खतौनी चेक करके ही बिक्री करें।
उर्वरक की बिक्री शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही की जाए।
स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर, और खरीदारों की जानकारी प्रतिदिन अपडेट की जाए।
कानूनी कार्रवाई का हवाला
यदि किसी विक्रेता द्वारा: बिना लाइसेंस उर्वरक बेचा गया, उर्वरक की कालाबाजारी की गई, या संदिग्ध उर्वरक की बिक्री पाई गई, तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, परिसंचरण नियंत्रण आदेश 1973 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
किसानों से अपील
डॉ. यादव ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि यदि किसी भी क्षेत्र में बिना लाइसेंस या संदिग्ध रूप से उर्वरक बिक्री की जा रही है, तो इसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराएं। शिकायत के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


