×

Bahraich News: सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन को आया हार्ट अटैक,दोनों की मौत,एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, शरीर पर नहीं मिला कोई चोट का निशान, विसरा सुरक्षित, दूल्हा-दुल्हन को पहले से नहीं था कार्डियक इश्यूज।

Ashish Pandey
Published on: 6 Jun 2023 1:27 PM GMT
Bahraich News: सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन को आया हार्ट अटैक,दोनों की मौत,एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
X
Newly married couple heart attack (photo: social media )

Bahraich News: किसी भी व्यक्ति के जीवन में शादी सबसे अहम होता है। यहां से उसके गृहस्थी की शुरूआत होती है। पति-पत्नी कई सपने संजोए रहते हैं कि शादी के बाद हनीमुन पर यहां जाएंगे, ऐसे सेलिब्रेट करेंगे आदि। लेकिन यहां पर हम ऐसी खबर के बारे में आपको बता रहे हैं जिसे आप सुन कर हैरान रह जाएंगे। जिस जोड़े ने हंसी-खूशी के साथ अपनी शादी की। वहीं एक दिन पहले बने दूल्हा-दुल्हन की शादी के बाद सुहागरात के दिन मौत हो गई। यह हैरान कर देने वाला मामला यूपी के बहराइच जिले से सामने आया है। यहां गुरुवार को नवविवाहित जोड़े को उनकी शादी की सुबह मृत पाया गया। वह भी हार्ट अटैक से।

शादी की पहली ही रात को दूल्हा और दुल्हन दोनों को एक साथ हार्ट अटैक आ गया और मौत हो गई। दोनों के शव सुहागरात की सेज पर पड़े मिले। इस हैरान कर देने वाली घटना ने नव दंपति के घर शहनाई की गूंज को अचानक मातमी धुन में बदल दिया। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार 22 साल के प्रताप यादव ने 30 मई को 20 साल की पुष्पा से शादी की थी। बुधवार शाम को बारात दूल्हे के घर लौट आई। कैसरगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के अनुसार दंपति बुधवार रात शादी समारोह के दो दिनों के बाद सोने चले गए। जब वह सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो दूल्हे के परिवार के लोगों ने कमरे में प्रवेश किया और वहां को दृश्य देखकर चैंक गए। बताया गया कि सुहागरात की सजी हुई सेज पर दोनों नवविवाहित मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

नहीं मिले चोट के निशान

इंस्पेक्टर ने कहा कि कमरे में जबरन प्रवेश करने या दंपति के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, जो उनकी मौत में कोई अपराध की ओर इशारा करते हों, लेकिन उसी समय दिल का दौरा पड़ने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों ने कुछ आशंकाएं पैदा की हैं।’ उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौत के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए कमरे और परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

शवों का विसरा सुरक्षित

एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पति-पत्नी को एक ही समय में दिल का दौरा पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हे-दुल्हन को पहले से कोई कार्डियक इश्यूज नहीं हुआ था। वर्मा ने यह भी कहा कि दंपति की मौत के पीछे के रहस्य को सुलझाने के लिए दोनों शवों का विसरा लखनऊ में राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जहां परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं तो वहीं यह भी सोच रहे हैं कि आखिए ऐसा कैसे हो सकता है। अब जो भी हो सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story