Balrampur News: बलरामपुर ASP ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, अनुशासन और स्वच्छता पर दिया जोर

Balrampur News: बलरामपुर में एएसपी विशाल पांडेय ने परेड निरीक्षण के दौरान अनुशासन व स्वच्छता पर दिया जोर, पुलिस लाइन का भी किया दौरा।

Pawan Tiwari
Published on: 10 Oct 2025 8:34 AM IST
Balrampur News: बलरामपुर ASP ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, अनुशासन और स्वच्छता पर दिया जोर
X

बलरामपुर एएसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण  (photo: social media )

Balrampur News: बलरामपुर में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने साप्ताहिक परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों की अनुशासन, एकरूपता, स्वास्थ्य और दक्षता की परख के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई गई।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने यूपी-112 के वाहनों की जांच की और उनमें मौजूद दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का परीक्षण किया। उन्होंने यूपी-112 कर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम और सेवा के प्रति तत्परता को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा

इसके बाद एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आरक्षी बैरक और भोजनालय शामिल थे। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। आवासीय परिसर और बैरकों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण केंद्र व जेटीसी सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बनाए रखने और सुरक्षा मानकों को सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। आदेश कक्ष में गार्ड रजिस्टरों की जांच करते हुए गार्ड कमांडरों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

एएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों से उनके रहने, खाने-पीने, ड्यूटी के हालात और समस्याओं की जानकारी ली तथा त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. जितेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) कौस्तुभ त्रिपाठी और प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Monika

Monika

EX Publisher Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story