Balrampur News: पुलिस ने चलाया “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान, 21 वाहन चालकों पर 50 हजार का जुर्माना

Balrampur News: यह विशेष अभियान प्रदेश स्तर पर 01 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को पुलिस ने 21 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की ।

Pawan Tiwari
Published on: 23 Sept 2025 9:09 PM IST
No Helmet No Fuel campaign
X

बलरामपुर पुलिस ने चलाया “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान   (photo: social media )

Balrampur News: बलरामपुर जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान को सख्ती से लागू किया है। यह विशेष अभियान प्रदेश स्तर पर 01 से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को पुलिस ने 21 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की और उनसे कुल 50,000 रुपये का जुर्माना वसूला।

अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश सिंह मय टीम शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को समझाया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक जानें बिना हेलमेट के जाती हैं। इसलिए हेलमेट को आदत बनाना जरूरी है। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि बिना हेलमेट पहुंचे वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में ईंधन उपलब्ध न कराया जाए। इस दौरान “नो हेलमेट, नो फ्यूल – आपका जीवन अनमोल है” लिखे बैनर और होर्डिंग लगाए गए, ताकि लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके।

सख्त कार्रवाई

यातायात प्रभारी ने जानकारी दी कि अभियान केवल हेलमेट न पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य गंभीर यातायात उल्लंघनों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इनमें हूटर लगाकर चलना, गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगाना, नशे की हालत में वाहन चलाना, एचएसआरपी नंबर प्लेट न होना, वाहनों पर जातिसूचक शब्द अंकित करना और बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाना शामिल है। मंगलवार को पकड़े गए 21 वाहन चालकों के खिलाफ इन्हीं नियमों के उल्लंघन पर चालान काटा गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य दंड वसूली नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उमेश सिंह ने लोगों से अपील की, “हमारा मकसद आपकी जान की हिफाजत है। हेलमेट पहनें, नियमों का पालन करें और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।”

पुलिस विभाग का मानना है कि इस अभियान से लोगों की लापरवाही पर अंकुश लगेगा और जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

1 / 4
Your Score0/ 4
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story