Balrampur News: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

Balrampur News: तलाशी में अभियुक्त के पास से अवैध 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस व आधार कार्ड मिला।

Pawan Tiwari
Published on: 3 Sept 2025 4:01 PM IST
Balrampur News: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
X

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराने वाला युवक बलरामपुर में गिरफ्तार   (photo: social media )

Balrampur News: बलरामपुर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जनपद बलरामपुर में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक अमित चौहान, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेखुईकला तिराहे के पास से अभियुक्त अखण्ड विक्रम श्रीवास्तव पुत्र पवन कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम बहादुरापुर, सिरसिया थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा उसके पैंट की जेब से आधार कार्ड बरामद किया गया।

वायरल वीडियो में अवैध तमंचा लहरा रहा था

गिरफ्तारी के बाद मौके पर हुई पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो उसी का था, जिसमें वह अवैध तमंचा लहरा रहा था। उसने यह भी बताया कि यह हथियार कई दिनों से उसके पास अवैध रूप से मौजूद था, जिसका कोई लाइसेंस या अनुमति पत्र उसके पास नहीं है। अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया।कोतवाली देहात पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 325/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में अभियुक्त के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 / 7
Your Score0/ 7
Pawan Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Pawan Tiwari

Next Story