आईपीएल खिलाड़ी ब्लैकमेलिंग व धमकियों का शिकार, एफआईआर दर्ज

Barabanki News: आईपीएल खिलाड़ी विप्रज निगम को ब्लैकमेल और इंटरनेशनल कॉल से धमकियाँ मिलने पर नगर कोतवाली में FIR दर्ज। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी।

Sarfaraz Warsi
Published on: 9 Nov 2025 9:19 PM IST (Updated on: 9 Nov 2025 9:25 PM IST)
Chitrakoot Treasury Scam
X

Chitrakoot Treasury Scam (Social Media)

Barabanki: आईपीएल सीज़न 2024-25 में अपनी शानदार परफ़ॉर्मेंस से सुर्खियाँ बटोरने वाले जिले के होनहार क्रिकेटर विप्रज निगम ब्लैकमेलिंग और इंटरनेशनल कॉल से आ रही धमकियों के चलते परेशान हैं। क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभरता यह सितारा अब एक नए विवाद में फँस गया है। क्रिकेटर ने शहर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

मूल रूप से हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भटखेड़ा वार्ड निवासी और दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर विप्रज निगम ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर एक युवती पर ब्लैकमेल और बदनाम करने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने पुलिस को बताया कि युवती द्वारा फोन पर अनुचित डिमांड की जा रही थी, और डिमांड पूरी न होने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। विप्रज के अनुसार युवती का नंबर ब्लॉक करने के बाद उन्हें लगातार इंटरनेशनल कॉल्स के ज़रिए धमकियाँ मिल रही हैं और उन्हें और उनके परिवार को सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की चेतावनी दी जा रही है। खिलाड़ी ने कहा कि ये सब उनके करियर को नुकसान पहुँचाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश है। रविवार की दोपहर क्रिकेटर विप्रज नगर कोतवाली पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और कॉल डिटेल्स तथा डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जा रही है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

वरिष्ठ संवाददाता, बाराबंकीbarabankisarfarazwarsi@newstracksite.vocalwire.com
Next Story