Bareilly News : ई-रिक्शा को बचाने में पेड़ से टकराई कार, चार घायल, एक की हालत गंभीर

Bareilly News : बरेली के बसई गांव में कार पेड़ से टकराई, 4 युवक घायल, कैफ की हालत गंभीर, ई-रिक्शा को बचाने में हुआ हादसा

Sunny Goswami
Published on: 21 Oct 2025 9:57 AM IST
Bareilly News : ई-रिक्शा को बचाने में पेड़ से टकराई कार, चार घायल, एक की हालत गंभीर
X

Bareilly Bassai village Car Crash  ( Image From Social Media )

Bareilly News : बरेली जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव बसई में सोमवार शाम कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके चार लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि कार के आगे चल रहे ई रिक्शा को बचाने के चलते कार अनियंत्रित हो गई जिससे वो पेड़ से टकरा गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जहां एक युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है

जानकारी के अनुसार दुनका गांव के रहने वाले कैफ,अरमान,मुकीम और अरहान कार से शीशगढ़ के लिए जा रहे थे जैसे ही उनकी कार बसई गांव के पहुंची तभी आगे चल रहे ई रिक्शा को बचाने के लिए कार चालक ने कार को मोड़ा तभी कर और नियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई जिसमें कार सवार सभी चारों युवक घायल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा जहां कैफ की हालत गंभीर बताई जा रही है

1 / 6
Your Score0/ 6
Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

sunnygoswami.newstrackpr@gmail.com
Next Story