Bareilly News: धोपेश्वरनाथ मन्दिर में भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लगी लंबी कतारें

Bareilly News: भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मंदिर परिसर में पूरी तरह मुस्तैद रहा।भक्तो की भीड़ के जयकारों से मंदिर में भक्ति का अलग ही माहौल देखा गया।

Sunny Goswami
Published on: 14 July 2025 1:27 PM IST
Bareilly News: धोपेश्वरनाथ मन्दिर में भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लगी लंबी कतारें
X

Bareilly News

Bareilly News: बरेली सावन माह के पहले सोमवार को नाथ नगरी मे सभी नाथ मंदिरों मे देर रात से भी भक्तो की भीड़ का आना शुरू हो गया।जिसके चलते कैंट थाना क्षेत्र में स्थित धोपेश्वर नाथ सिद्धपीठ मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी सुबह 1:30 बजे से ही भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे भक्ति भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मंदिर परिसर में पूरी तरह मुस्तैद रहा।भक्तो की भीड़ के जयकारों से मंदिर में भक्ति का अलग ही माहौल देखा गया।

कैंट स्थित धोपेश्वरनाथ मंदिर पर सावन के प्रथम सोमवार को कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों ने बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर को गूंजायमान कर दिया श्रवण के पहले सोमवार को मंदिर के कपाट रात 2:30 बजे खोल दिए गए थे सबसे पहले कांवड़ियों को जल अभिषेक करने का मौका दिया गया सभी श्रद्धालुओं को दर्शन और जल अभिषेक करने का मौका मिल रहा है पुलिस के साथ ही वालंटियर भी तैनात किए गए हैं।

भोलेनाथ का विधिवत पूजन और श्रृंगार करने के बाद मंदिर के कपाट खोले गए मंदिर मे आए श्रद्धालुओ ने बताया कि सावन के महीने मे भगवान शिव को जल चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।वो हर साल सावन के महीने में धोपेश्वरनाथ बाबा के मंदिर पर आकर शिव लिंग पर जल अभिषेक करते है और उनकी हर महोकामना बाबा पूरी करते है।बता दे ऐसी मान्यता है कि धोपेश्वरनाथ मंदिर परिसर में स्थित सरोवर में नहाने से हर तरह के चर्म रोगों से छुटकारा मिलता है।जिसके चलते सावन और भादो के महीने में सैकड़ों किलोमीटर दूर से लोग सरोवर में नहाने के लिए आते है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

Next Story