Bareilly News: डीसीएमओ अमित कुमार ने मीरगंज सीएचसी का निरीक्षण कर बताए मलेरिया रोकथाम के उपाय

Bareilly News: बरसात में बढ़ते मलेरिया को लेकर डिप्टी सीएमओ ने जागरूकता अभियान पर जोर दिया।

Sunny Goswami
Published on: 2 Sept 2025 8:36 PM IST
Bareilly News: डीसीएमओ अमित कुमार ने मीरगंज सीएचसी का निरीक्षण कर बताए मलेरिया रोकथाम के उपाय
X

Bareilly News

Bareilly News: बरेली जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. अमित ने जच्चा-बच्चा वार्ड, इमरजेंसी और सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। किसी भी मरीज ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया की रोकथाम के उपाय बताए।

डीसीएमओ डॉ. अमित कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में मीरगंज क्षेत्र के गांव वंसीपुर, सिंधौली सहित कुछ अन्य गांवों में मलेरिया के मामले सामने आए हैं। सीएचसी अधीक्षक द्वारा करीब छह हजार लोगों की जांच करवाई जा चुकी है। जांच अधिक होने से हमें यह पता चल जाता है कि किस गांव में मलेरिया का प्रकोप अधिक है और किस गांव में कम। जिस गांव में मलेरिया के मामले अधिक आते हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर ग्रामीणों को दवाइयां वितरित की जाती हैं और बीमारी के प्रति जागरूक किया जाता है।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि यदि किसी को भी हल्का या तेज़ बुखार हो, तो वह सीधे सरकारी अस्पताल में आकर इलाज कराए। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं।इस दौरान डीएमओ डॉ. सतेंद्र कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मीरगंज डॉ. वैभव राठौर, डॉ. रोहन दिवाकर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

Next Story