Bareilly News: अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण, लोगों को किया जागरूक

Bareilly News: बरेली के कर्मचारी नगर स्थित त्रिवेणी कॉलोनी के त्रिवेणी शिव मंदिर में सामूहिक पौधारोपण किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों को पेड़ों के जीवन में महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक भी किया।

Newstrack Network
Published on: 14 July 2025 1:29 PM IST
Bareilly News: अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण, लोगों को किया जागरूक
X

 Bareilly News

Bareilly News: अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बरेली के कर्मचारी नगर स्थित त्रिवेणी कॉलोनी के त्रिवेणी शिव मंदिर में सामूहिक पौधारोपण किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों को पेड़ों के जीवन में महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक भी किया।वरिष्ठ पदाधिकारी जे.एस. नेगी ने कहा कि "पौधारोपण एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। पर्यावरण की दृष्टि से पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।"

इसके उपरांत गायत्री परिवार के सदस्यों ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन मीनाक्षी त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और पौधों से मिलने वाले लाभों व उनकी देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता राजेश गंगवार एवं राम प्रकाश ने वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बरेली शहर की वरिष्ठ समाजसेवी रिचा दीक्षित ने भी इस पहल की सराहना की।अंत में प्रेटी पेटल्स किड्स जोन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने पौधारोपण करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक या दो पौधे अवश्य लगाए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ले।उन्होंने कहा, "पौधे लगाकर भूलना नहीं है, बल्कि उनका पालन-पोषण करना हम सबका दायित्व है। बरसात का यह मौसम वृक्षारोपण के लिए आदर्श समय है।" उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी कार्यकर्ता को किसी विशेष प्रकार के पौधे की आवश्यकता हो, तो वह सीधे जिला समन्वयक से संपर्क कर सकता है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story