Baghpat News: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बागपत में रुद्राभिषेक, 52 किलो दूध से की गई विशेष पूजा

Baghpat News: इस खास मौके पर सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव सम्राट मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बागपत के ऐतिहासिक सिद्धपीठ पुरामहादेव मंदिर में एकत्रित हुए और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

Paras Jain
Published on: 1 July 2025 4:02 PM IST
X

Baghpat News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन के अवसर पर बागपत जिले में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव सम्राट मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बागपत के ऐतिहासिक सिद्धपीठ पुरामहादेव मंदिर में एकत्रित हुए और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

सम्राट मलिक के साथ कुल 52 कार्यकर्ताओं ने मिलकर 52 किलो दूध के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों में एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण और शिव भक्ति के वातावरण ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

सपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा

अखिलेश यादव का जन्मदिन इस बार सिर्फ केक और बधाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बागपत में इसकी गूंज आध्यात्मिक और सामाजिक पहलुओं के साथ महसूस की गई। यह आयोजन न सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा को दर्शाता है, बल्कि आने वाले चुनावों के लिए पार्टी के मजबूत मनोबल का संकेत भी देता है।

वही इस अवसर पर सम्राट मलिक ने कहा, “अखिलेश यादव ही प्रदेश के युवाओं, किसानों और गरीबों की सच्ची आवाज़ हैं। हम सबने मिलकर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि 2027 में उत्तर प्रदेश की बागडोर एक बार फिर समाजवादी विचारधारा के हाथों में आए।

1 / 8
Your Score0/ 8
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story