आम अदमी पार्टी की बड़ी बैठक: AAP बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों के लिए करेगी संघर्ष

उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन विस्तार के अंतर्गत बख्शी का तालाब में रविवार को आप यूपी

Virat Sharma
Published on: 7 Sept 2025 7:06 PM IST
Lucknow News
X

Aam Admi Party Leaders Meeting

UP Politics: उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन विस्तार के अंतर्गत बख्शी का तालाब में रविवार को आप यूपी सह प्रभारी दिलीप पाण्डेय और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की मौजूदगी में विधानसभा स्तर की कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिलीप पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार में न केवल बीकेटी विधानसभा क्षेत्र का विकास तालाब में चला गया है।

अगर क्षेत्र की जनता को बीकेटी में अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, बेहतर शिक्षा और आम आदमी के लिए मुफ्त इलाज महिलाओं को बस की मुफ्त यात्रा चाहिए तो आने वाले चुनाव में झाड़ू चलानी होगी। दिलीप पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फैली राजनीतिक गंदगी की सफाई केवल आम आदमी पार्टी की झाड़ू से ही किया जा सकता है।

आप की पहचान जाति-धर्म की राजनीति से नहीं बल्कि काम की राजनीति से है

इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि अकेली आम आदमी पार्टी ही है जो उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक इस क्षेत्र के बंद हुए सभी स्कूल फिर से खुल नहीं जाते हैं। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया की बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्या को आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ उठाने का काम करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पहचान जाति और धर्म की राजनीति से नहीं बल्कि काम की राजनीति से है। इसी काम की राजनीति के तहत बक्शी का तालाब विधानसभा के लोगों की बुनियादी समस्याओं के लिए आम आदमी पार्टी मिलकर संघर्ष करने का काम करेगी।

जनहित के बुनियादी मुद्दों पर होगा संघर्ष

इस दौरान संगठन निर्माण प्रभारी प्रिंस सोनी ने कहा कि आने वाले दिनों में बीकेटी विधानसभा में विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक एक सशक्त और जीवंत संगठन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संगठन केवल नाम भर का नहीं होगा, बल्कि बीकेटी की जनता की असली आवाज बनेगा। जनहित के बुनियादी मुद्दे जैसे फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और महिला सुरक्षा पर संघर्ष ही संगठन का मूल धर्म होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन न तो किसी दबाव में झुकेगा और न ही सत्ता के अन्याय के आगे रुकेगा।

आम आदमी पार्टी यूपी अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने उत्तर प्रदेश में हर दिन बढ़ रहे अपराध को लेकर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि समूचे उत्तर प्रदेश में जिस तरह महिलाओं के साथ हर दिन हिंसक घटनाओं, दुष्कर्म और अपहरण जैसी घटनाएं घट रही हैं वो किसी से छिपी नहीं है। विनय पटेल ने कहा कि महिला सुरक्षा, किसानों को समय पर बिजली और खाद, बेटियों को स्कूली शिक्षा जैसे बड़े-बड़े वादे करके 2022 में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई, लेकिन हकीकत में भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की भोली भाली जनता को सिर्फ ठगने का ही काम किया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

इस मौके पर अयोध्या प्रांत उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, डाॅ एके सिंह, डाॅ रंजीत, ज्ञान सिंह कुशवाहा, पीके बाजपेई, अंकित परिहार, हर्षित मिश्रा, अभिषेक सिंह, सलमान, प्रियांशु गौतम, बृजेश गौतम, रंजीत सिंह यादव, मोनू गुप्ता, राकेश राणा, सच्चिदानन्द तिवारी, विनोद शर्मा, रीना पांडेय, सुधीर पटेल, बलराम यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Virat Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Virat Sharma

Virat Sharma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story