Bulandshahr News: खुर्जा की 9 फैक्ट्रियों पर Adani की करोड़ों की PNG गैस चोरी करने का आरोप, हुई FIR

Bulandshahr News: फैक्ट्रियों को पाइप लाइन और गैस मीटर लगाकर PNG कनेक्शन जारी किए गए थे लेकिन कुछ फैक्ट्री संचालकों ने MRS के मीटर टोटलाइजर में छेद कर PNG गैस की चोरी की गई।

Sandeep Tayal
Published on: 9 Jun 2025 1:58 PM IST
Bulandshahr News: खुर्जा की 9 फैक्ट्रियों पर Adani की करोड़ों की PNG गैस चोरी करने का आरोप, हुई FIR
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में 9 औद्योगिक इकाइयों ने Adani समूह की ATGL की PNG गैस मीटर में छेद कर करोड़ों रुपए की गैस चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, ATGL के खुर्जा के GL हैड संदीप मिस्रा ने 14 फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अदानी की PNG गैस मीटर में छेद कर की गई चोरी

दरअसल खुर्जा में सैकड़ों सेरेमिक पॉटरी फैक्ट्री है।पूर्व में इन फैक्ट्रियों में काला तेल ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता था लेकिन 2018 में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन फैक्ट्रियों में काले तेल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद अदानी ग्रुप की ATGL द्वारा संचालित PNG गैस के दर्जनों फैक्ट्री संचालकों ने कनेक्शन लिए थे। संदीप मिस्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है। फैक्ट्रियों को पाइप लाइन और गैस मीटर लगाकर PNG कनेक्शन जारी किए गए थे लेकिन कुछ फैक्ट्री संचालकों ने MRS के मीटर टोटलाइजर में छेद कर PNG गैस की चोरी की गई, निरीक्षण के दौरान इनलेट आउटलेट वाल्व आदि चैक करने पर छेद कर गैस चोरी करने का खुलासा हुआ। संदीप मिस्रा ने दावा किया कि PNG चोरी के खुलासे के बाद लगे मीटरों की जांच भी कराई गई प्रयोगशाला रिपोर्ट में भी PNG मीटर्स से छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि हुई, दर्ज FIR में नाम जप फैक्ट्री प्रोपराइटर पर अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आपराधिक मंशा के तहत गैस चोरी करने अदानी कंपनी को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहुंचाने और गैरकानूनी काम करने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री कर्मचारी और आम जनता के जीवन और सुरक्षा को खतरे में डालने का भी आरोप लगाया है।

इनके फैक्ट्री संचालकों पर हुई FIR

संदीप मिस्रा में मैं. जीपी सेरामिक्स खुर्जा के संचालक परितोष सैनी, एन एस इंडस्ट्रीज के प्रो. मोहम्मद जाहिद, मै.अशोक सेरामिक्स इंडस्ट्रीज के प्रो.रामकुमार सैनी, में सेरामिक्स की प्रो. निशि, महागौरी सिरेमिक्स की प्रो. नेहा, शाबा सिरेमिक्स के प्रो. मोहम्मद शमीम, एमएस सिरेमिक्स के प्रो.देवेंद्र सोलंकी, शंकर सिरेमिक्स के प्रो.अंकित बंसल और अज्ञातों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 338, 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है, FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा है। बताया गया कि गैस चोरी के मामले में कंपनी द्वारा आरोपियों को रिकवरी नोटिस भी पूर्व में भेजे गए थे।

1 / 3
Your Score0/ 3
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story