Bulandshahr News: बुलंदशहर में कांस्टेबल की पकड़ से फरार हुआ रेप आरोपी

Bulandshahr News: बुलंदशहर में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र से रेप आरोपी अफजाल कांस्टेबल को धक्का देकर फरार

Sandeep Tayal
Published on: 8 Sept 2025 9:08 PM IST
Bulandshahr News: बुलंदशहर में कांस्टेबल की पकड़ से फरार हुआ रेप आरोपी
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में बलात्कार के आरोपी की फरार होने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस शीघ्र आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।शनिवार को अहमदगढ़ थाने में तैनात बेवर्दी सिपाही राशिद के हत्थे रेप का आरोपी अफजाल पकड़ में आ गया।

बताया जाता है कि सिविल ड्रेस में गए कांस्टेबल ने आरोपी को उसके घर में दबोच लिया, जैसे ही आरोपी को पता चला कि पकड़ने वाला पुलिस कर्मी है उसके होश फाख्ता हो गए। गांव के ही एक ग्रामीण में अफजाल को थाने ले जाने का कारण पूछा यही नहीं थाना प्रभारी निरीक्षक से फोन पर बात करने के बाद कांस्टेबल रशीद को आरोपी को ले जाने की इजाजत भी दे दी।

इसी दौरान आरोपी अफजाल सिपाही को धक्का देकर हाथ छुडाकर मकान की छत की तरफ भगा और कूदकर फरार हो गया। पुलिस पकड़ से फरार आरोपी का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फारुख अली ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए उनके बेटे और ग्रामीणों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पुलिस विपक्षियों के साथ मिलकर परिवार की महिलाओं से अभद्रता कर रही है। घरों में तोड़फोड़ भी की जा रही है। हालांकि एसएसपी ने निष्पक्ष जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story