TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: गांधी के देश में संविधान और लोकतंत्र कायम: जियाउर्रहमान
Bulandshahr News: जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने आंदोलन चलाया था, वो ही आजादी के जननायक बने, आज भी गांधी क देश में लोकतंत्र और संविधान कायम है।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने आंदोलन चलाया था, वो ही आजादी के जननायक बने, आज भी गांधी क देश में लोकतंत्र और संविधान कायम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि एक बार फिर गांधी वादी नीति के तहत भाजपा भारत छोड़ों अभियान चलाने की, यदि अब अभियान नहीं चला तो बेरोजगारी और बढ़ेगी, देश की आंतरिक और वाह्य हालत को जनता को समझना होगा। वर्तमान सरकार में जो वास्तविकता है वो नहीं दिखती बल्कि जो परोसा जा रहा है वहीं दिख प रहा है।
अगस्त क्रांति:मशाल जुलूस निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
वह अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शनिवार को मलका पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण और शहीद भगत सिंह चौक काला आम चौराहे तक मशाल जुलूस निकालने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रकाश डाला और अगस्त क्रांति को देश को आजाद के लिए महत्वपूर्ण घटना बताया । कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को काकोरी ट्रेन एक्शन के दौरान क्रांतिकारियों ने उत्तर प्रदेश के काकोरी से गुजरने वाली ट्रेन में अंग्रेजी सरकार का खजाना अपने कब्जे में लिया था। इस कार्रवाई का उद्देश्य उस धन से हथियार खरीदकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई को तेज करना था। काकोरी कांड ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी और पूरे देश में क्रांतिकारी आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए भारत छोड़ो आंदोलन को स्वतंत्रता संग्राम का अंतिम और निर्णायक आंदोलन माना जाता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के भारत में आज फिर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति में गांधी जी ने 'करो या मरो' का नारा देकर पूरे देश के युवाओं, किसानों और आम जनता से अंग्रेजों को देश से खदेड़ने का आह्वान किया था। इस संघर्ष ने भारत की आजादी की राह को तेज किया और जन-जन में आजादी की लौ प्रज्वलित की।
शहर अध्यक्ष रवि लोधी, प्रशांत बाल्मिकी और डॉ एसडी शर्मा ने कहा कि आज हमें आजादी के लिए बलिदानियों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। संविधान बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नाफे अंसारी, नरेंद्र चौधरी और मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि देश को कांग्रेस और उसके लाखों नेताओं ने बलिदान देकर आजाद कराया है। वर्तमान सरकार आजाद भारत की एकता, अखंडता को तोड़ रही है और संविधान को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश एक एक व्यक्ति आजादी और लोकतंत्र की रखवाली के लिए तत्पर है
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी, नाफे अंसारी, मनीष चतुर्वेदी, किशन चौधरी, डॉ एसडी शर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी नईम मंसूरी, साजिद गाजी, आदर्श देव शर्मा, आशु कुरैशी, कैफ़ी फैसल, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष सचिन वशिष्ठ, तारिक गाज़ी, मुनाजिम खान, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन बाल्मिकी, जुबेर फारूकी, शाहनवाज खान, मुश्ताक अहमद, हाजी फिरोज, आरिफ कुरैशी, सलीम खान, अफनान इलाही, केपी जाटव, शादाब खान, सोनू ठाकुर, प्रणव पंडित, आदि मौजूद रहे ।


