Bulandshahr News: खुर्जा में बच्चों के झगड़े के बाद 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 1 की हत्या, 5 घायल,10 गिरफ्तार*

Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा में बच्चों के झगड़े ने बड़ों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

Sandeep Tayal
Published on: 23 Aug 2025 8:34 AM IST
Bulandshahr News: खुर्जा में बच्चों के झगड़े के बाद 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 1 की हत्या, 5 घायल,10 गिरफ्तार*
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में बच्चों में हुआ झगड़ा बड़ों के खूनी संघर्ष में बदल गया। आबिद और हजरत पक्ष के बीच जमकर लाठी, डंडे, तमंचे, धारदार हथियार चले। खूनी संघर्ष में चाकूओं से गोदकर एक युवक को हत्या कर दी गई, जब कि खूनी संघर्ष में 5 लोग लहूलुहान हो गए। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हमलावर पक्ष के 10 लोगों को हिरासत में ले कार्रवाई शुरू कर दी है।

खुर्जा कोतवाली के गांव ढाकर में शुक्रवार की रात को खेलने को लेकर आपस में बच्चों बच्चों में हुए विवाद को लेकर उत्पन्न झगड़ा इतना बढ़ गया की झगड़ा बड़ों तक जा पहुंचा, जिसके बाद हजरत और आबिद पक्ष आमने सामने आ गए, दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया, घायल दिलावर ने बताया कि हजरत और उसके पक्ष के लोगो ने लाठी डंडे, चाकू, धारदार हथियार आदि ले हमलावर हो गए, हमले में आबिद पक्ष के 6 लोग घायल हो गए।

मामले को जानकारी पाकर मौके पर पहुंची खुर्जा पुलिस ने घायलों को खुर्जा के अस्पताल में भर्ती कराया,एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि खूनी संघर्ष के दौरान चाकू से वार किए जाने से युवक दिलशान की अस्पताल में पहुंचने पर मौत हो गई है। जब कि 5 लोग घायल हुए है। पुलिस ने मौके से हजरत पक्ष के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टें को भेज दिया है। खूनी संघर्ष के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहरBulandshahrSandeepTayal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story