TRENDING TAGS :
Bulandshahr News: पहचान छुपाकर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसा लव जिहाद का शिकार बनाना है नदीम का शगल
Bulandshahr News: बुलंदशहर के लव जिहाद काण्ड की पीड़ित हिंदू युवती ने शुक्रवार को चौंकाने वाले खुलासे किए है। कहा कि राहुल चौधरी बनकर हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसता है नदीम खान।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर के लव जिहाद काण्ड में पीड़िता ने आज वीडियो बयान दे चौंकाने वाले खुलासे किए है। पीड़ित हिंदू युवती का दावा है कि दो बच्चों का बाप नदीम हिन्दू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर विवाह कर चुका है। प्यार, सेक्स और धोखे की शिकार हिंदू युवती का दावा है कि नदीम खान ब्लैक मेल कर धर्म परिवर्तन को दबाव बना रहा था।बता दें कि पुलिस ने कल ही राहुल चौधरी बने नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया था जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
निकाह के बाद हिन्दू युवती को छोड़ चुका है दो बच्चों का बाप नदीम
बुलंदशहर के लव जिहाद काण्ड की पीड़ित हिंदू युवती ने शुक्रवार को चौंकाने वाले खुलासे किए है। कहा कि राहुल चौधरी बनकर हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसता है नदीम खान। शातिरनदीम खान पहले भी एक हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर चुका है। दो बच्चे होने के बाद उसे छोड़ दिया। वर्तमान में दोनों के मध्य केस चल रहा है।
नदीम की CDR खंगाली तो हो सकते है बड़े खुलासे:पीड़िता
पीड़िता का दावा है को नदीम खान के संपर्क में कई हिन्दू और नाबालिग लड़कियां है। दावा है कि नदीम खान के मोबाइल काल डिटेल का खाका कई खुलासे कर सकता है।
धर्मपरिवर्तन को कर रहा था ब्लैकमेल
लव जिहाद पीड़िता का दावा है कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे धर्मपरिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन जब पता चला कि राहुल का असली नाम नदीम है तो मना कर दिया।
नदीम खान को पुलिस ने भेजा जेल
गौरतलब है कि नगर कोतवाली पुलिस ने में 17 जुलाई को पीड़ित हिंदू युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसमें उसने बताया था कि इंस्टाग्राम पर युवक ने खुद को हरियाणा का राहुल चौधरी बताते हुए उससे दोस्ती की, प्यार और शादी का झांसा दे संबंध बना वीडियो बना ली, अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभी रक्षा में जेल भेज दिया गया हैं।


