Chandauli News: दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में तीन घायल, गंभीर घायल को किया गया रेफर

Chandauli News: शहाबगंज थाना क्षेत्र के मुरकौल गांव के समीप चकिया चंदौली मार्ग पर दो मोटर साइकिलो की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

Ashvini Mishra
Published on: 13 Aug 2025 7:57 PM IST
Chandauli News: दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में तीन घायल, गंभीर घायल को किया गया रेफर
X

Chandauli Accident News

Chandauli News: जरा सी लापरवाही और हादसा। कारण जल्दबाजी, एक दूसरे से आगे निकलने की होड़। प्रति दिन इस तरह की सैकड़ों घटनाएं होती हैं। एक ही जनपद का सारा डेटा जमा कर लिया जाए तो तीन चार दर्जन ऐसी घटनाएं निकल आएंगी। लेकिन पूछें सबक क्या लिया तो किसी के पास जवाब नहीं।

ऐसी ही एक घटना में चंदौली जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के मुरकौल गांव के समीप चकिया चंदौली मार्ग पर दो मोटर साइकिलो की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहाबगंज पर कराया गया, जहां एक युवक को गंभीर चोट आने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

बाइक सवारो की लापरवाही को दुर्घटना का कारण बताया गया है, जिसमें बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के करनाल गांव निवासी बाबूराम 21 वर्ष अपने मोटरसाइकिल से चंदौली की तरफ जा रहे थे कि बिहार के कुदरा गांव के निवासी सोनू मोटरसाइकिल पर शीला देवी व आकाश को बैठा कर बिहार जा रहा था,जैसे ही दोनों मोटर साइकिल सवार मुरकौल गांव के पास पहुंचे दोनों के बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद आस पास के लोग दौड़े जिसमें आकाश शीला व बाबूराम घायल हो गए। तत्काल सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहाबगंज पहुंचाया। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया जिसमें बाबूराम को गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story