TRENDING TAGS :
Chandauli News : सीसीटीवी में दिखी गुंडई, भाजपा नेता के बेटे पर युवक से मारपीट का आरोप
Chandauli News: चंदौली में भाजपा नेता के बेटे पर खुलेआम युवक की पिटाई का आरोप, सीसीटीवी वीडियो वायरल, पीड़ित गंभीर हालत में भर्ती
Chandauli News: चंदौली में भाजपा नेता के बेटे और उसके दोस्तों पर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है सीसीटीवी फुटेज में खुलेआम युवाओं की गुंडई देखने को मिल रही है।रेस्टोरेंट में खाना खाकर बाहर निकल रहे एक युवक शुभम पाण्डेय को साथी युवकों ने बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। शुभम पाण्डेय की लिखित तहरीर पर पुलिस ने सदर थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
आपको बता दे की चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर खुलेआम युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई की जा रही है जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।इस घटना में भाजपा नेता के पुत्र पर भी मारपीट का आप लग रहा है।पीड़ित शुभम का आरोप है कि इन युवकों ने कुछ दिन पहले उसके एक दोस्त के साथ भी मारपीट की थी।
मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस ने बताया कि मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।नियमानुसार दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


