Chandauli News: चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पटाखा गोदाम सील, तीन गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली पुलिस ने कैलाशपुरी इलाके में अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी की। भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक बरामद, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गोदाम को सील किया गया।

Ashvini Mishra
Published on: 15 Oct 2025 2:12 PM IST
Chandauli News: चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पटाखा गोदाम सील, तीन गिरफ्तार
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में दीपावली के मद्देनज़र अवैध पटाखा कारोबार को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है। इसी क्रम में पुलिस ने कैलाशपुरी इलाके में एक अवैध पटाखा गोदाम पर बड़ी छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और पटाखे बरामद किए गए हैं, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कैलाशपुरी इलाके में बिना लाइसेंस के पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध दुकान और गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में पटाखों का जखीरा मिला, जिसमें विभिन्न प्रकार के देशी-विदेशी पटाखे और विस्फोटक शामिल थे।

सबसे गंभीर बात यह रही कि इस दुकान के पास पटाखा भंडारण या बिक्री के लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा कोई दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए जा सके। यह सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन था, जिससे आस-पास के लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह अवैध पटाखा किस स्रोत से लाया गया था और इसे किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाना था।इस संबंध में मुख्य फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि दीपावली के दौरान अवैध पटाखा कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बिना लाइसेंस के पटाखा बेचने या भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story