Chandauli News: "ऑपरेशन कन्विक्शन" में चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता, चार अभियुक्तों को सजा दिलाकर बढ़ाया पुलिस का मान

Chandauli News: वैज्ञानिक तरीके से की गई विवेचना, मजबूत साक्ष्य और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते इन मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित हुआ।

Sunil Kumar
Published on: 8 Aug 2025 7:49 AM IST
Chandauli News: ऑपरेशन कन्विक्शन में चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता, चार अभियुक्तों को सजा दिलाकर बढ़ाया पुलिस का मान
X

Chandauli News

Chandauli News: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के अंतर्गत चंदौली पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए चार अलग-अलग मामलों में दोषी पाए गए अभियुक्तों को अदालत से सजा दिलवाई है। वैज्ञानिक तरीके से की गई विवेचना, मजबूत साक्ष्य और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते इन मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित हुआ।

पहला मामला: आर्म्स एक्ट में न्यायालय उठने तक की सजा

थाना सैयदराजा अंतर्गत वर्ष 2003 के मुकदमे में अभियुक्त सतीश कुमार सिंह को अवैध असलहा रखने के जुर्म में न्यायालय ने न्यायालय उठने तक की सजा व ₹500 का अर्थदंड सुनाया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में 3 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।इस मामले में निरीक्षक मुकेश तिवारी, एपीओ विजय पांडेय और आरक्षी राजीव प्रजापति की संयुक्त पैरवी अहम रही।

दूसरा मामला: बलात्कार और धोखाधड़ी में 10 वर्ष की कठोर सजा

थाना बलुआ के वर्ष 2018 के मामले में अभियुक्त संतोष यादव को बलात्कार, धोखाधड़ी एवं दस्तावेजों की कूटरचना जैसे गंभीर अपराधों के तहत 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹20,000 जुर्माना लगाया गया। जुर्माना अदा न करने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

जिम्मेदार अधिकारी:

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और सीओ पीडीडीयू नगर कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में विवेचना को अंजाम दिया गया।

तीसरा मामला: गोवंश वध अधिनियम में दोष सिद्ध

थाना सैयदराजा में वर्ष 1998 में दर्ज मामले में गिरधारी तेली को न्यायालय ने न्यायालय उठने तक की सजा व ₹500 के जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना न भरने पर 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

चौथा मामला: सकलडीहा में गोवंश तस्करी में दोष सिद्ध

थाना सकलडीहा के वर्ष 2003 के केस में अभियुक्त राम परिखा को अदालत ने जेल में बिताई गई अवधि को सजा मानते हुए ₹4,000 का जुर्माना लगाया। भुगतान न करने पर 3 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चंदौली पुलिस की यह चार बड़ी सफलताएं बताती हैं कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस किस कदर प्रतिबद्ध है। यह अभियान न केवल अपराधियों में भय पैदा करता है, बल्कि न्याय व्यवस्था में आमजन की आस्था को भी मजबूत करता है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Next Story