TRENDING TAGS :
Chanduali News: यातायात निरीक्षक की कार्रवाई से हड़कंप, सर्विस रोड जाम करने वाले दर्जनों ट्रक चालकों पर लगा जुर्माना
Chanduali News: यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। खासकर श्रावण माह में चल रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक विभाग अलर्ट मोड में है।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। खासकर श्रावण माह में चल रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक विभाग अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में अलीनगर स्थित तेल डिपो से लेकर गोधना मोड़ तक जाम की समस्या को लेकर शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
यातायात निरीक्षक ने सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े दर्जनों ट्रैकरों (ट्रकों) के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 58 ट्रैकर चालकों पर जुर्माना लगाया। ये सभी ट्रैकर सर्विस रोड को कब्जा कर खड़े थे, जिससे आम जनता और कांवड़ यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी।बताया गया कि इस रूट पर ट्रैकरों के कारण आए दिन जाम लगता था और कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके थे। प्रशासन ने पहले ही कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र साफ निर्देश दिए थे कि सर्विस रोड को पूरी तरह से खाली रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
यातायात निरीक्षक ने न केवल चालान काटे, बल्कि मौके पर मौजूद अन्य ट्रैकर चालकों को कड़ी चेतावनी भी दी कि भविष्य में यदि सर्विस रोड पर वाहन खड़े पाए गए, तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, आम जनता ने इस कदम की सराहना की और कहा कि इससे सड़क पर जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी।इस संबंध में ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि सर्विस रोड जाम करने वाले ट्रैकर चालकों को विशेष हिदायत दी गई है कि किसी भी हाल में सर्विस रोड पर गाड़ी नहीं खड़ी करेंगे।


